शुभ प्रभात : जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे

शुभ प्रभात : जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे
Spread the love

आज का राशिफल: बुधवार, 19 अप्रैल 2023

मेष :
 समय अनुकूल है। आत्मविश्वास बनाए रखें। मेहनत से कोई खास काम पूरा हो सकता है। घर में मेहमानों के आने से उत्सव का माहौल रहेगा। खास मुद्दों पर विचार भी होगा। आर्थिक स्थिति व्यवस्थित रखें। इनकम सोर्स के साथ ही खर्चे भी बढ़ेंगे। बजट बनाकर चलना चाहिए। अपने गुस्से और इगो पर कंट्रोल रखें। परिस्थितियां काफी हद तक संभल जाएंगी। बिजनेस में चुनौतियां रहेंगी, लेकिन आप अपनी काबिलियत से काम पूरे कर लेंगे। प्रॉपर्टी डीलिंग में रुकावटें आ सकती हैं। ऑफिस में काम बढ़ेगा। पारिवारिक कामों में मदद करने से घर में शांति का माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों को परिवार से मंजूरी मिल सकती है। सेहत ठीक रहेगी। मौजूदा हालातों और ज्यादा कामकाज के कारण तनाव बढ़ सकता है।

वृष :
किसी खास योजना पर काम करने के लिए समय अनुकूल है। स्टूडेंट्स को कॉम्पिटीशन में सफलता मिलेगी। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में थोड़ा समय जरूर बिताएं। इससे आपको सुकून मिलेगा। ये समय रुके हुए काम निपटाने की कोशिश करने का है। फोन में या दोस्तों के साथ घूमने में समय न गंवाएं। पड़ोसी के साथ कहासुनी होने की स्थिति बन सकती है। बिजनेस के काम खुद निपटाने की कोशिश करें। नई जिम्मेदारी मिल सकती है, जो आपके लिए फायदेमंद रहेगी। साझेदारी के बिजनेस में गलतफहमियां दूर होंगी। कामों में गति आएगी। घर का माहौल अच्छा रहेगा। जीवनसाथी की सेहत गड़बड़ होने से घर के कामों में आपका समय बीत सकता है। आपकी सेहत ठीक रहेगी, लेकिन व्यस्तता के चलते थकान बढ़ सकती है।

मिथुन :
सामाजिक कामों में व्यस्तता रहेगी। रूटीन कामों से हटकर थोड़ा वक्त खुद के लिए भी निकालें। इससे आप दोबारा नई ऊर्जा और ताजगी महसूस करेंगे। परिवार की समस्या सुलझेगी। विपरीत परिस्थिति में गुस्से पर काबू रखें। ध्यान रखें पुराना मुद्दा उभरने से तनाव हो सकता है। नजदीकी रिश्तेदार के वैवाहिक संबंधों में को लेकर चिंता रहेगी। युवा अपने करियर पर ज्यादा ध्यान दें। बिजनेस के काम ठीक तरह से चलते रहेंगे। नई शुरुआत के लिए समय अनुकूल है। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट के बिजनेस में मंदी का असर रहेगा। नौकरीपेशा लोगों के ऑफिस का माहौल अच्छा रहेगा। दांपत्य संबंधों में मधुरता रहेगी। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। खान-पान और दिनचर्या व्यवस्थित रखें। गैस और कब्ज की समस्या से राहत मिलेगी।

कर्क :
आज ज्यादातर समय परिवार के साथ बिताने से सुकून और खुशी मिलेगी। भविष्य की योजनाओं को लेकर महत्वपूर्ण नीतियां बनेंगी। बडे़ लोगों के अनुभव अपनाएं। स्टूडेंट्स पढ़ाई को लेकर गंभीर रहें। दोपहर बाद हालात थोड़े प्रतिकूल हो सकते हैं। धैर्य रखना चाहिए। युवाओं को मौज मस्ती की बजाय करियर और भविष्य की योजनाओं पर ध्यान देने की जरूरत है। आर्थिक मामलों में खास नतीजे नहीं मिल पाएंगे।
 कामकाज में मजदूर वर्ग से दिक्कत हो सकती है। गुस्से की बजाए शांति से समस्याएं सुलझाएं। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा है। ऑफिस में चल रहे विवाद खत्म होंगे। पति-पत्नी की कोशिशों से घर में सुखद माहौल रहेगा। सकारात्मक ऊर्जा रहेगी।
 गैस, बदहजमी के कारण पेट खराब हो सकता है। हल्का और जल्दी हजम होने वाला खाना खाएं।

सिंह :
 काम करने के तरीकों में बदलाव करें। व्यवस्थित रहें। इससे आपके काम जल्दी निपटेंगे। संतान के करियर की समस्याओं को किसी अनुभवी और जानकार की मदद से सुलझा लेंगे। थोड़ी विपरीत परिस्थितियां भी बनेंगी। विवाद में गुस्से पर काबू रखें। यात्रा का प्रोग्राम स्थगित रखना चाहिए। जोखिम भरे कामों से दूर रहें।
बिजनेस में बहुत संजीदगी और गंभीरता से काम करने की जरूरत है। बिजनेस बढ़ाने की योजनाओं पर फिर से विचार करें। कोई भी छोटा-बड़ा फैसला लेते वक्त किसी की सलाह जरूर लें। पारिवारिक माहौल व्यवस्थित रखने में आपकी मदद जरूरी है। युवा लोग प्रेम प्रसंग और सोशल मीडिया में समय खराब न करें। व्यवस्थित दिनचर्या और खान-पान से सेहत ठीक रहेगी। खुद को सेहतमंद और ऊर्जावान महसूस करेंगे।

कन्या :
 सकारात्मक और संतुलित सोच से परेशानियों का हल निकल जाएगा। कोई लीगल काम है तो आपके फेवर में समाधान मिलने की उम्मीद है। किसी भी समस्या को शांति से सुलझाने की कोशिश करें। किसी दोस्त या नजदीकी इंसान की गलत सलाह आपकी परेशानी की वजह बन सकती है। बेहतर होगा अपने फैसलों को तवज्जो दें। बिजनेस के काम बेहतर बनाने के लिए अनुभवी से सलाह करें। कोशिश करते रहें। आर्थिक मामलों में किसी पर भी ज्यादा भरोसा न करें। न ही किसी तरह का समझौता करें। नजदीकी दोस्तों या रिश्तेदारों से मुलाकात होने से खुशी मिलेगी। लव पार्टनर से मुलाकात होगी। मौसम के बदलाव से खांसी, जुकाम और बुखार हो सकता है। सेहत के लिए सावधान रहें।

तुला :
 कुछ लोग रुकावटें पैदा करेंगे। अफवाहों पर ध्यान न देकर अपने कामों पर फोकस करें। निश्चित तौर पर आपको सफलता मिलेगी। स्टूडेंट्स अपनी पढ़ाई पर ध्यान देंगे। बनते कामों में रुकावटें आ सकती हैं। फालतू कामों में व्यस्तता रहेगी। समस्याओं से घबराने के बजाय उनको सुलझाने की कोशिश करें। महत्वपूर्ण चीजों को खुद संभालें। बिजनेस बढ़ाने की योजनाओं पर अमल करना उचित नहीं है। नई तकनीक के इस्तेमाल पर विचार-विमर्श होगा। ऑफिस में अपने दस्तावेज संभालकर रखें। घर में किसी आयोजन को लेकर उत्साह रहेगा। वैवाहिक संबंधों में अच्छा सामंजस्य रहेगा। सेहत को लेकर लापरवाही करने से बीमार हो सकते हैं। थोड़ी सी सावधानी और संयम से आप सेहतमंद रहेंगे।

वृश्चिक :
भावनाओं में बहने की बजाय चतुराई से काम लेंगे तो परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। अटके या रुके हुए पैसे की वापसी भी हो सकती है। संतान के करियर या शिक्षा संबंधी कोई चिंता का समाधान मिलेगा। जल्दबाजी और गुस्से से स्थितियां बिगड़ सकती हैं। अपनी प्रतिक्रिया जल्दी न दें। पहले स्थितियों को समझें। गैर जरूरी खर्चों पर काबू रखें। बजट का ध्यान रखें। बिजनेस में समय के मुताबिक काम करने के तरीकों में लचीलापन लाने की जरूरत है। नए तरीकों पर काम करें। मार्केटिंग के काम बहुत सावधानी से करें। ऑफिस में कर्मचारियों की मेहनत से कामों में तेजी आएगी। प्रोडक्शन बढ़ेगा। पारिवारिक व्यवस्था सुखद रहेगी। तालमेल भी रहेगा। प्रेम संबंधों को परिवार की मंजूरी मिल सकती है। संबंध शादी में बदलने के मौके मिलेंगे। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। आप सेहतमंद और ऊर्जावान महसूस करेंगे।

धनु :
 मौजूदा ग्रह स्थिति आपको अद्भुत शक्ति देगी। इसका सदुपयोग करना आप पर निर्भर करता है। आज कुछ धनदायक स्थितियां बनेंगी। इस समय बनाई योजनाएं आने वाले दिनों में अच्छे मौके देंगी। ज्यादा सोच-विचार करने से चीजें हाथ से निकल सकती हैं, इसलिए तुरंत फैसले लें और काम शुरू करें। बाहरी लोगों का दखल आपकी परेशानी बन सकता है।
 नौकरी और बिजनेस में किसी कर्मचारी का नेगेटिव रवैया आपको परेशान कर सकता है। बेहतर होगा सारे फैसले खुद लें। कमीशन, कंसल्टेंसी और कंप्यूटर के क्षेत्रों से जुड़े लोगों को महत्वपूर्ण उपलब्धि मिल सकती है। पति-पत्नी आपसी सामंजस्य से घर में व्यवस्था बनाकर रखेंगे। अपोजिट जेंडर वाले दोस्तों से मुलाकात या फोन पर बातचीत होगी। पुरानी यादें ताजा होंगी। हाजमा बिगड़ सकता है। पेट खराब हो सकता है। भूख न लगने जैसी स्थिति रहेगी। इसके लिए आयुर्वेदिक इलाज ठीक रहेगा।

मकर :
सफल होने के लिए खुद को ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। ऐसा हुआ तो आपको बहुत अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। किस्मत की बजाय कर्म पर भरोसा रखें। दूसरों से सलाह लेने की बजाय अपने दिल की आवाज सुनें। आप जरूर सही फैसले ले पाएंगे। कोई कोर्ट केस चल रहा है तो उस पर गंभीरता से विचार करें। निजी मामलों में किसी का दखल न होने दें। छोटी-छोटी बातों पर तनाव लेने की बजाय समाधान निकालें। काम करने के तरीको में नए प्रयोग आपके लिए फायदेमंद रहेंगे। इस समय पार्टनरशिप की कोई योजना बन रही है, तो थोड़े वक्त के लिए उसे स्थगित रखें। ऑफिशियल कामों में ज्यादा ध्यान दें। पति-पत्नी के बीच सामंजस्य रहेगा। लव लाइफ में एक-दूसरे को गिफ्ट देंगे। अपने लव पार्टनर से मिलने का मौका मिलेगा। रूटीन को लेकर लापरवाही न करें। हाजमा कमजोर रहेगा। हल्का और जल्दी पचने वाला खाना खाएं।

कुंभ :
घर में करीबी रिश्तेदारों के आने से खुशियां रहेंगी। परिवार की सुख सुविधाओं की चीजों के लिए शॉपिंग हो सकती है। स्टूडेंट्स की पढ़ाई और करियर से जुड़ी समस्या का समाधान मिलने से तनावमुक्त रहेंगे। गैर जरूरी खर्चों पर काबू रखना जरूरी है। बातचीत के दौरान बहस में ना पड़ें। इसका असर रिश्तों पर पड़ सकता है। युवा लोग मौज मस्ती में समय बरबाद न करके अपने करियर पर ज्यादा ध्यान दें। वरना कोई मौका हाथ से निकल सकता है। नौकरी और बिजनेस में कर्मचारियों से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है। शांति से समस्या सुलझाएं। पार्टनरशिप संबंधी कामों में अनबन होने की आशंका है। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों की तरक्की के योग हैं। घर में कुछ तनाव की स्थितियां बनेंगी। आप सहयोग और समझदारी से स्थिति संभाल लेंगे। नसों और जोड़ों का दर्द हो सकता है। खान-पान और रूटीन व्यवस्थित रखना बहुत जरूरी है।

मीन :
 अनुभवी और पॉजिटिव लोगों के कॉन्टैक्ट में रहें। इससे आपके अनुभव और जानकारियां बढ़ेंगी। स्टूडेंट्स को अपने किसी प्रोजेक्ट में सफलता मिल सकती है। पूरी मेहनत से कोशिश करते रहें। सामाजिक कामों में योगदान न देने से आपके मान-सम्मान पर असर पड़ सकता है। नींद और मानसिक शांति पर भी असर पड़ेगा। गुस्से को खुद पर हावी न होने दें। बिजनेस में फिलहाल ज्यादा मुनाफे की उम्मीद न रखें। अभी हालात पहले की तरह ही रहेंगे। हालांकि कोशिश करने पर रुका पैसा मिल सकता है। किसी खास इंसान की मदद से सरकारी कामों में आ रही रुकावटें दूर हो सकती हैं। घर में शांतिपूर्ण माहौल रहेगा। मंगेतर से छोटी सी बात पर मनमुटाव हो सकता है। ब्लड प्रेशर नियमित तौर पर चेक करते रहें। डायबिटिक लोग खासतौर से खुद पर ध्यान रखें।

Parvatanchal