शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज़ आपके भाग्य के सितारे
आज़ का राशिफल: बुधवार, 17 जून 2026

मेष : आज का दिन बदलाव और सुकून की तलाश का है। अगर आप घर बदलने या नई जगह शिफ्ट होने की योजना बना रहे हैं, तो यह समय उपयुक्त है। पुरानी मानसिक उथल-पुथल से अब राहत मिलेगी। आप किसी शांत जगह पर छुट्टियां बिताने का मन बना सकते हैं। आप लंबे समय से अपने ट्रांसफर का इंतजार कर रहे थे, तो आज शुभ समाचार मिल सकता है। नौकरी की परेशानियों को पीछे छोड़कर आप किसी नई और बेहतर कंपनी में कदम रख सकते हैं। व्यापार में पुराने घाटे की भरपाई हो सकती है। जो कपल्स लिव-इन रिलेशनशिप में जाने का विचार कर रहे हैं, उनके लिए दिन अच्छा है। सभी कड़वाहटों को भुलाकर आप नई शुरुआत करेंगे। सिंगल लोगों को किसी यात्रा के दौरान कोई बहुत सुलझा हुआ इंसान मिल सकता है। लंबी बीमारी के असर से बाहर निकलेंगे। आपकी रिकवरी तेज होगी, जिससे शरीर में हल्कापन लगेगा। धूल और प्रदूषण से खुद को बचाकर रखें। फेफड़ों को मजबूत करने के लिए प्राणायाम को रूटीन का हिस्सा जरूर बनाएं।
वृष : आज परिवार में प्रॉपर्टी को लेकर अचानक विवाद गहरा सकता है। किसी भी बहस में जीतने की जिद अपनों को आपसे दूर कर सकती है। आपको अपने आसपास के स्वार्थी लोगों की पहचान करनी होगी, जो सिर्फ अपना काम निकलवाना चाहते हैं। सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेने से बचें। कॉरपोरेट सेक्टर में काम कर रहे लोगों को आज भारी ऑफिस पॉलिटिक्स का सामना करना पड़ सकता है। सेल्स टारगेट पूरे न होने के कारण बॉस से कड़ी फटकार सुननी पड़ सकती है। मानव संसाधन विभाग के कर्मचारियों को कर्मचारियों की छंटनी जैसा कठोर निर्णय लेना पड़ सकता है। रिश्ते में अहंकार पूरी तरह हावी रह सकता है, जिससे बेवजह की दूरियां बनेंगी। आपका पार्टनर आपकी किसी पुरानी गलती को बड़ा मुद्दा बना सकता है। अगर आप अलग होने का विचार कर रहे हैं, तो आज कोई कदम न उठाएं। डेटिंग के दौरान किसी बहुत घमंडी और मतलबी इंसान से सामना हो सकता है। ब्लड प्रेशर अचानक बढ़ सकता है। खाली पेट बाहर निकलने से बचें, वरना हीट स्ट्रोक या चक्कर आने की समस्या हो सकती है। मन को एकाग्र करने वाली ध्यान क्रियाएं करें।
मिथुन : आज आप अपनी भावनाओं पर पूरी तरह नियंत्रण रखेंगे और बहुत परिपक्वता दिखाएंगे। पिता समान व्यक्ति से आपको गहरा मार्गदर्शन मिलेगा। आप दान-पुण्य या किसी एनजीओ के साथ जुड़कर सामाजिक कार्य कर सकते हैं। घर में किसी सदस्य के विवाह की चर्चा शांतिपूर्ण और सुलझे हुए तरीके से आगे बढ़ेगी, जिससे सबको खुशी मिलेगी। काउंसलिंग और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। बॉस आपके पिछले काम को देखते हुए शानदार अप्रेजल दे सकते हैं। अगर आप खुद का कोई रेस्टोरेंट या कैफे चलाते हैं, तो अच्छा मुनाफा होगा। आज रिश्ता बहुत गहरे और सुरक्षित मोड़ पर पहुंच जाएगा। आपको अपने पार्टनर के साथ अद्भुत भावनात्मक जुड़ाव महसूस होगा। सिंगल लोगों की जिंदगी में किसी ऐसे इंसान की एंट्री हो सकती है, जो उम्र में थोड़ा बड़ा, लेकिन बहुत समझदार होगा। आप बिना किसी शर्त के एक-दूसरे का साथ देंगे और भविष्य को लेकर सुरक्षित महसूस करेंगे। लीवर से जुड़ी किसी पुरानी परेशानी को लेकर थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। गर्मियों में दूषित पानी पीने से टाइफाइड या पीलिया जैसी जल जनित बीमारियां हो सकती हैं। ताजे फलों के रस का ही अधिक सेवन करें।
कर्क : आज आप पूरी तरह स्वतंत्र और आत्मनिर्भर महसूस करेंगे। परिवार में आप बहुत कड़े नियम लागू कर सकते हैं, जो सबको थोड़े चुभ सकते हैं। किसी भी रिश्तेदार की चापलूसी में आए बिना आप निष्पक्ष और तार्किक फैसले लेंगे। कोई पुराना कानूनी या कागजी काम आज आपकी समझदारी और तुरंत निर्णय लेने की क्षमता के कारण आसानी से पूरा हो जाएगा। न्यायाधीशों और संपादकों के लिए आज का दिन शानदार उपलब्धियों वाला रहेगा। आप अपना सारा पेंडिंग काम बहुत तेज गति से निपटा लेंगे। अगर महिलाएं खुद का व्यापार चलाती हैं, तो वे आज किसी क्लाइंट को अपनी कड़ी शर्तों पर काम करने के लिए मना लेंगी। प्रेम में किसी भी तरह के ड्रामे या दिखावे को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे। सिंगल लोग फिलहाल अपनी आजादी को इंजॉय करेंगे और किसी भी नए रिश्ते में बंधने से साफ इनकार कर देंगे। कमिटेड कपल्स के बीच आज कुछ बहुत सीधी और कड़वी बातें हो सकती हैं। सर्वाइकल या गर्दन के पिछले हिस्से में तेज दर्द महसूस हो सकता है। लगातार स्क्रीन देखने के कारण आंखों में सूखापन और तेज जलन की शिकायत रह सकती है। आंखों को राहत देने के लिए बीच-बीच में ठंडे पानी के छींटे मारें।
सिंह : आज आप किसी बहुत मुश्किल पारिवारिक स्थिति को अपने धैर्य से संभाल लेंगे। घर में किसी गुस्सैल या जिद्दी सदस्य का मन बदलने में आपकी मिठास काम आएगी। आपका आंतरिक साहस आज हर चुनौती को छोटा साबित कर देगा। जरूरतमंद की आर्थिक मदद करेंगे, जिससे समाज में आपकी बहुत सराहना होगी। आज का दिन शांति और प्रेम से जीतने का है। वन्यजीव संरक्षण और फिटनेस ट्रेनिंग से जुड़े लोगों को आज बेहतरीन अवसर मिलेंगे। ऑफिस में कोई बहुत कठिन इंटरव्यू या मीटिंग आप अपने आत्मविश्वास से आसानी से संभाल लेंगे। अगर आप कोई नया स्टार्टअप शुरू कर रहे हैं, तो बड़े निवेशक आपकी योजना पर भरोसा जता सकते हैं। पार्टनर का गुस्सा शांत करने के लिए आज आपका कोमल और प्यार भरा व्यवहार जादू की तरह काम करेगा। आप दोनों के बीच सच्चा और आत्मिक संबंध बनेगा, जो बाहरी दिखावे से बहुत ऊपर होगा। रिश्ते में आज गहराई और समझ विकसित होगी। दांतों में अचानक दर्द या मसूड़ों से जुड़ी कोई समस्या आपको डेंटिस्ट के पास जाने पर मजबूर कर सकती है। अपनी हृदय गति सामान्य रखने के लिए प्राणायाम करें और आहार में फाइबर की मात्रा बढ़ाएं।
कन्या : आज आप गजब के आकर्षण और ऊर्जा से भरे रहेंगे। किसी शानदार पार्टी को आयोजित करने की पूरी कमान आपके हाथों में हो सकती है। आप बेहतरीन होस्ट साबित होंगे और हर कोई आपकी ऊर्जा की तारीफ करेगा। फाइनेंस को लेकर आप पूरी तरह आश्वस्त रहेंगे और अपनी मनपसंद चीजों की जमकर खरीदारी करेंगे। आपका सामाजिक दायरा आज तेजी से बढ़ेगा। फैशन स्टाइलिस्ट और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के लिए आज का दिन कोई बड़ी डील लेकर आ सकता है। आप किसी मीटिंग में अपना नया आइडिया इतने शानदार तरीके से पेश करेंगे कि बॉस तुरंत हां कर देंगे। बिजनेस को बढ़ाने के लिए आज कोई पावरफुल संपर्क मिलेगा। मल्टीटास्किंग करते हुए ऑफिस के हर काम को परफेक्शन के साथ पूरा कर लेंगे। लव लाइफ में गजब का जुनून और रोमांच देखने को मिलेगा। पार्टनर को किसी बहुत बोल्ड और सरप्राइजिंग डेट पर ले जा सकते हैं। आप सेंटर ऑफ अट्रैक्शन बने रहेंगे और कई प्रपोजल आपके सामने आ सकते हैं। रिश्ते में अपनी बातों को पूरी बेबाकी से रखना आपके प्रेमी को बहुत आकर्षित और प्रभावित करेगा। पेट में अधिक एसिड बनने के कारण खट्टी डकारें या सीने में जलन की शिकायत हो सकती है। रात को सोने से पहले कैफीन वाली चीजों से दूर रहें, वरना नींद गायब हो सकती है।
तुला : आपके दिमाग में कोई बहुत शानदार और क्रांतिकारी विचार आ सकता है। परिवार में चल रही किसी पुरानी गलतफहमी का आज पर्दाफाश होगा और सच सबके सामने आएगा। किसी कानूनी मामले में फैसला आपके पक्ष में आने से बड़ी राहत मिलेगी। किसी बड़े आर्थिक नुकसान को टालने में भी सफल रहेंगे। लेखकों और रणनीति बनाने वाले प्रोफेशनल्स को आज कोई बड़ा ब्रेकथ्रू मिल सकता है। नौकरी में आप किसी नई तकनीक या सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करके कंपनी का बहुत समय बचाएंगे। आपके स्पष्ट और तीखे विचार आज मीटिंग रूम में मौजूद सभी लोगों को हैरान कर देंगे। साथी से कोई ऐसी बात साझा करेंगे, जो आपने लंबे समय से छिपा रखी थी। इस खुलासे से रिश्ता और ज्यादा सच्चा और मजबूत बनेगा। आप अपनी जिंदगी से उन नकली दोस्तों को हमेशा के लिए बाहर कर देंगे, जो सिर्फ फायदा उठाते थे। नए रिश्ते में शारीरिक आकर्षण से ज्यादा मानसिक जुड़ाव को महत्व दिया जाएगा। आप बहुत हल्का और ऊर्जावान महसूस करेंगे। अपने दिमाग को शांत रखने के लिए सुबह के समय ठंडी हवा में टहलना शुरू करें।
वृश्चिक : आप घर के इंटीरियर या किसी बड़े निर्माण कार्य को विशेषज्ञों की देखरेख में शुरू करवा सकते हैं। परिवार के सभी सदस्य एकजुट होकर किसी आर्थिक लक्ष्य को प्राप्त करने की योजना बनाएंगे। आपको किसी नए विषय या हुनर को सीखने के लिए अनुभवी गुरु या मार्गदर्शक का पूरा सहयोग मिलेगा। सॉफ्टवेयर डेवलपर्स और शिल्पकारों के लिए आज का दिन बहुत शुभ है। आपकी बारीक कार्यकुशलता और मेहनत की सीनियर्स द्वारा भरपूर सराहना की जाएगी। अगर आप कोई व्यापार करते हैं, तो किसी नई और बड़ी कंपनी के साथ साझेदारी होने के प्रबल योग बन रहे हैं। इससे आपकी आमदनी में भारी इजाफा होगा। लव – रिश्ते को बेहतर बनाने के लिए आज आप और आपका पार्टनर एक टीम की तरह काम करेंगे। सिंगल लोगों की मुलाकात कार्यस्थल पर किसी ऐसे इंसान से हो सकती है, जिसके काम करने के तरीके से वे प्रभावित होंगे। रिश्ते में रोमांस से ज्यादा आपसी सहयोग और सम्मान को प्राथमिकता मिलेगी। घुटनों की पुरानी तकलीफ या दर्द उभर सकता है। इसके लिए फिजियोथेरेपी का सहारा लेना फायदेमंद रहेगा। हड्डियों को मजबूत रखने के लिए डाइट में कैल्शियम शामिल करें।
धनु : आज आपके भीतर अद्भुत आध्यात्मिक और भावनात्मक जागृति होगी। परिवार में कोई नया सदस्य जुड़ सकता है या किसी करीबी रिश्तेदार के घर बच्चे का जन्म हो सकता है। आपके मन में सभी के प्रति दया और प्रेम रहेगा। घर का माहौल बहुत पवित्र और सकारात्मक रहेगा। नई कला सीखने या शौक पूरा करने के लिए आज का दिन बेहतरीन है। हीलिंग प्रोफेशन और कला क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज बहुत संतुष्टि और सफलता मिलेगी। आप अपने काम में इतने डूब जाएंगे कि आपको समय का पता ही नहीं चलेगा। समाज सेवा या एनजीओ में काम करने वाले लोगों को कोई बड़ा फंड या सरकारी अनुदान मिल सकता है, जिससे उनका काम तेज होगा। लव लाइफ में बहुत खूबसूरत रिश्ते की शुरुआत हो सकती है। जो लोग सिंगल हैं, उन्हें पहली नजर का सच्चा प्यार मिल सकता है। कमिटेड लोगों को पार्टनर की तरफ से अचानक शादी का प्रस्ताव मिल सकता है। सारी कड़वाहट भावनाओं के साथ बह जाएगी और आप रिश्ते में नई ताजगी महसूस करेंगे। हार्मोनल बैलेंस पर असर पड़ सकता है। पित्त और गर्मी बढ़ने से त्वचा पर मुंहासे हो सकते हैं। मन को शांत करने के लिए ध्यान करें और आहार में ठंडी तासीर वाली चीजें, जैसे खीरा और पुदीना शामिल करें।
मकर : आज का दिन उम्मीदों के सच होने और गहरी शांति का प्रतीक है। आप समाज भलाई के लिए कोई बड़ा दान या परोपकारी कार्य कर सकते हैं, जिससे आपको आत्मिक सुख मिलेगा। सोशल मीडिया पर आपकी कोई पोस्ट अचानक वायरल हो सकती है, जिससे आपको नई पहचान मिलेगी। आपके मन में जो भी शंकाएं थीं, वे आज पूरी तरह समाप्त हो जाएंगी। तकनीकी आविष्कारकों और ज्योतिष विद्या से जुड़े लोगों को आज कोई बहुत बड़ा सम्मान या सफलता मिल सकती है। अगर आप लंबे समय से किसी प्रमोशन का इंतजार कर रहे थे, तो आज आपको वह खुशखबरी मिल सकती है। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को उनकी ड्रीम कंपनी से ऑफर लेटर मिल सकता है। जो लोग किसी ब्रेकअप के दर्द से गुजर रहे थे, आज उन्हें उस पीड़ा से पूरी तरह हीलिंग मिल जाएगी। बिछड़े हुए प्रेमी आज फिर से एक हो सकते हैं। सिंगल लोगों को किसी कॉमन फ्रेंड के जरिए अपना सोलमेट मिल सकता है। आज आप अपने रिश्ते को लेकर बहुत आशावादी रहेंगे। प्राकृतिक चिकित्सा या रेकी जैसी होलिस्टिक थेरेपी आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित होगी। नारियल पानी का भरपूर सेवन करें। मानसिक रूप से पूरी तरह डिटॉक्स और रिलैक्स महसूस करेंगे।
कुंभ : आज किसी भी इंसान या स्थिति पर आंख मूंदकर भरोसा करने से बचना होगा। परिवार में कोई गहरा राज सामने आ सकता है, जिससे आप थोड़े बेचैन रहेंगे। बिना सोचे-समझे किसी भी कागज पर हस्ताक्षर न करें, क्योंकि कोई धोखा दे सकता है। आपकी अंतर्ज्ञान क्षमता आज तेज रहेगी, इसलिए अपने दिल की आवाज सुनकर ही कोई आर्थिक या पारिवारिक निर्णय लें। जासूसों और कला के क्षेत्र में काम करने वाले लोगों की कल्पना शक्ति आज बहुत गहरी होगी। व्यापार में आज कोई भी नया प्रयोग या निवेश करने से बचें, क्योंकि स्थितियां अभी स्पष्ट नहीं हैं। किसी सहकर्मी की मीठी बातों के पीछे छिपे इरादों को पहचानने की कोशिश करें। लव लाइफ में अकारण भय और चिंताएं हावी रह सकती हैं। आपको अपने पार्टनर पर बेवजह चीटिंग का शक हो सकता है, जो रिश्ते को खराब कर देगा। सिंगल लोगों को आज जो प्रपोजल मिलेगा, वह बाहर से बहुत आकर्षक, लेकिन अंदर से खोखला हो सकता है। छिपे हुए या गुप्त प्रेम प्रसंगों से दूर रहें, वरना आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंच सकता है। महिलाओं को गायनेकोलॉजी से जुड़ी कोई तकलीफ अचानक परेशान कर सकती है। मन की घबराहट और एंग्जायटी दूर करने के लिए रात को हल्की वॉक जरूर करें।
मीन : आज हर चीज बहुत तेज गति से आगे बढ़ेगी। अचानक किसी लंबी दूरी की यात्रा या विदेश जाने का प्लान बन सकता है। आपके जो काम पिछले कई महीनों से रुके हुए थे, वे आज चुटकियों में हल हो जाएंगे। आपको फोन या ईमेल के जरिए कोई शानदार और अचानक खुशखबरी मिल सकती है।कूरियर, लॉजिस्टिक्स और टेलीकॉम सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बहुत व्यस्त रहेगा। आपके किसी बड़े प्रोजेक्ट को अचानक बॉस की तरफ से हरी झंडी मिल जाएगी। जो लोग विदेश में नौकरी खोज रहे थे, उन्हें आज अचानक वीजा या जॉब लेटर मिल सकता है। किसी की तरफ से अचानक प्यार का संदेश या कॉल आ सकता है। सिंगल लोगों की लाइफ में कोई ऐसा इंसान आएगा, जिसके साथ उनका रिश्ता रॉकेट की गति से आगे बढ़ेगा। रिश्ते में आज भरपूर उत्साह और तुरंत जवाब मिलने की खुशी रहेगी। हेल्थ – खेलकूद या जिम करते समय अचानक मोच आने या चोट लगने का खतरा है, इसलिए वार्मअप जरूर करें। शरीर का तापमान बिगड़ सकता है, जिससे सर्दी-जुकाम हो सकता है।

