शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज़ आपके भाग्य के सितारे

शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज़ आपके भाग्य के सितारे
Spread the love

आज़ का राशिफल:  सोमवार, 12 मई 2025

मेष :
किसी कार्य के लिए चल रहे प्रयासों को फलीभूत करने में घर के लोगों का सहयोग मिलेगा। फोन द्वारा कोई महत्वपूर्ण सूचना मिलने की संभावना है। अगर जमीन जायदाद संबंधी कोई निर्णय लेने जा रहे हैं तो उस पर गंभीरता से विचार करें। आपको अवश्य ही सफलता हासिल होगी। दोपहर बाद परिस्थितियां कुछ प्रतिकूल भी हो सकती हैं। अपनी ऊर्जा का सकारात्मक उपयोग करें। इस समय वर्तमान वातावरण की वजह से नेगेटिविटी अपने ऊपर हावी न होने दें। किसी भी प्रकार का रिस्क लेना नुकसान का कारण बन सकता है। कारोबार में लेनदेन करते समय जल्दबाजी में कोई भी निर्णय न लें तथा अपनी व्यावसायिक योजनाओं तथा कार्य प्रणाली को सीक्रेट रखें। कंप्यूटर तथा मीडिया से जुड़े व्यवसाय में नए अवसर मिलेंगे। नौकरी में परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं, सभी कर्मचारियों का आपसी सहयोग सामंजस्य पूर्ण रहेगा। वैवाहिक संबंधों में मधुरता रहेगी और पारिवारिक वातावरण सुकून भरा बना रहेगा। व्यर्थ के प्रेम संबंधों में समय नष्ट न करें। गैस और एसिडिटी की वजह से दिनचर्या कुछ अस्त-व्यस्त रहेगी। योगा करें तथा संतुलित आहार लें।

वृष :
आज कोई कार्य मन मुताबिक तरीके से होने से मानसिक सुकून रहेगा। अगर किसी से कोई वादा किया है तो उसको निभाने का हर संभव प्रयास करें। अगर कोई नया मकान या प्रॉपर्टी लेने की सोच रहे हैं तो आपका निर्णय बहुत ही उचित है। किसी भी विपरीत परिस्थिति को धैर्य और विवेक से सुलझाने की कोशिश करें, क्योंकि गुस्से से परिस्थितियां और अधिक बिगड़ सकती हैं। विद्यार्थियों को किसी विषय को लेकर समस्या रहने से तनाव रहेगा। कारोबारी स्त्रियां विशेष रूप से अपने व्यवसाय पर विशेष ध्यान केंद्रित रखें। उनके लिए इस समय लाभदायक ग्रह स्थिति बनी हुई है। मनोरंजन तथा सौंदर्य प्रसाधन संबंधी व्यवसाय विशेष रुप से तरक्की में रहेंगे। नौकरी में आपको कोई महत्वपूर्ण पद की प्राप्ति हो सकती है। वैवाहिक संबंधों में मधुरता और नजदीकियां बनी रहेंगी। प्रेम संबंधों में भी प्रगाढ़ता आएगी। आपकी खुद की ही लापरवाही की वजह से गैस व पेट खराब होने जैसी समस्या उत्पन्न हो सकती हैं। शुद्ध पानी पीएं तथा खान-पान का ध्यान रखें।

मिथुन :

कर्क:

सिंह :
आज अपनी योजनाओं को कार्य रूप में परिणित करने का बेहतरीन समय है, आप उत्साह और आत्मविश्वास महसूस करेंगे। निवेश संबंधी कार्यों के लिए अनुकूल समय है। ये गतिविधियां भविष्य में लाभदायक रहेगी। किसी प्रकार के कानूनी पचड़े में न फंसे। बेहतर होगा कि ट्रैफिक नियमों का पालन जरूर करें। इस समय किसी नजदीकी मित्र के साथ संबंध खराब होने की स्थिति बन रही है। यात्रा करने के लिए अनुकूल समय नहीं है। कारोबारी गतिविधियों में सकारात्मक परिवर्तन आएगा तथा मेहनत के उचित परिणाम सामने आएंगे। पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। छोटी सी गलतफहमी की वजह से संबंध खराब हो सकते हैं। उच्च अधिकारियों के साथ बहस न करें। घर-परिवार में खुशी भरा वातावरण रहेगा। किसी पारिवारिक अविवाहित व्यक्ति के लिए उचित रिश्ता आने की संभावना है। पेट दर्द व सिरदर्द जैसी दिक्कत हो सकती है। ज्यादा गरिष्ठ भोजन खाने से परहेज करें।

कन्या :
आज दिन की शुरुआत शुभ रहने वाली है। प्रियजनों से मुलाकात होगी। कुछ समय आत्म मनन, अध्यात्म आदि जैसी कार्यों के लिए जरूर निकालें। इससे मानसिक सुकून बना रहेगा। विद्यार्थियों की शिक्षा संबंधी कोई रुकावट दूर होने से उन्हें राहत महसूस होगी। इस समय किसी भी तरह का उधार लेनदेन न करें। कुछ ऐसे खर्चे भी रहेंगे, जिन पर कटौती करना मुश्किल होगा। युवा लोग ध्यान रखें कि आलस के हावी होने से आपके कई महत्वपूर्ण काम रुक सकते हैं। व्यावसायिक गतिविधियों पर आपका पूर्ण नियंत्रण रहेगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से लंबे समय से अटका हुआ कोई कार्य संपन्न हो सकता है, परंतु इस समय अपनी योजनाएं किसी से भी शेयर न करें। दैनिक इनकम में सुधार आएगा। रोजगार प्राप्ति के इच्छुक लोगों को कोई उम्मीद नजर आएगी। किसी भी पारिवारिक समस्या को आपसी सामंजस्य से सुलझाने का प्रयास करें। बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप अपने घर परिवार पर न होने दें। लव पार्टनर्स के बीच अच्छा तालमेल रहेगा। नसों में खिंचाव और दर्द की समस्या हो सकती है। योग और व्यायाम पर ध्यान देना जरूरी है।

तुला :
सकारात्मक लोगों और गतिविधियों में ध्यान देने से आपकी कार्य क्षमता और अधिक सशक्त होगी। संतान के करियर संबंधी समस्याओं को किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति की सहायता से सुलझाने में कामयाब रहेंगे। रहन-सहन में सुधार आएगा। विपरीत परिस्थितियों में अपना मनोबल गिरने न दें, बल्कि उचित समय का धैर्य से इंतजार करें। दूसरों के मामले में हस्तक्षेप न करें। वर्ना अकारण ही लोगों के बीच आपकी छवि खराब हो सकती है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई के प्रति और अधिक मेहनत करने की जरूरत है। व्यवसाय में विस्तार संबंधी योजनाओं पर जोर-शोर से कार्य शुरू होगा, परंतु कुछ नए उपक्रमों और योजनाओं की भी जरूरत है। अतिरिक्त कार्यभार की वजह से थकान रहेगी, परंतु इसके सकारात्मक परिणाम भी मिलेंगे। ऑफिस के कार्य समय अनुसार पूरे हो जाएंगे। निजी जीवन में सुख-शांति और मधुरता बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बढ़ेंगी। तनाव की वजह से अपने अंदर ऊर्जा और आत्म बल कमजोर महसूस करेंगे। मानसिक सुकून और स्थिरता बनाए रखने के लिए योगा, मेडिटेशन आदि बहुत जरूरी है।

वृश्चिक :
विभिन्न गतिविधियों में आपकी उपस्थिति रहेगी और घर तथा बाहर दोनों जगह आपका मान-सम्मान बना रहेगा। ईश्वरीय सत्ता पर विश्वास रखें। आपकी बुद्धिमत्ता तथा व्यापारिक सोच से लाभ के नए स्त्रोत बनेंगे। कभी-कभी मनमर्जी और अति आत्मविश्वास की वजह से आप धोखा भी खा सकते हैं। मित्रों के साथ घूमने-फिरने में अपना समय और पैसा व्यर्थ न करें। ज्यादा सोचने-विचारने में समय न लगाएं और तुरंत योजनाओं को क्रियान्वित करें। अपनी व्यवसायिक कार्यप्रणाली में परिवर्तन लाने की जरूरत है। पब्लिक संपर्कों को और अधिक बेहतर बनाएं। इससे व्यवसायिक स्त्रोत बनेंगे। किसी राजनीतिक व्यक्ति की मदद से आपके कार्य पूरे हो सकते हैं। नौकरी पेशा लोगों के प्रमोशन के योग बन रहे हैं।
अपनी पारिवारिक व्यवस्था को उचित बनाकर रखें। गलत संबंधों से दूर रहें। चिंता से बीपी की समस्या बढ़ सकती हैं। अपने मनोबल को मजबूत बनाकर रखें। कुछ समय मेडिटेशन, ध्यान आदि जैसी क्रियाओं में लगाएं।

धनु :
परिवार की सुख-सुविधाओं से संबंधित वस्तुओं की शॉपिंग हो सकती है। विद्यार्थियों की पढ़ाई या करियर से संबंधित किसी समस्या का समाधान मिलने से तनाव मुक्त महसूस करेंगे। किसी भरोसेमंद व्यक्ति से अपनी योजनाएं शेयर करने पर उचित सलाह मिलेगी। इस समय पैतृक संपत्ति से संबंधित भी किसी बात पर भाइयों से वाद-विवाद होने की आशंका बन रही है। हालांकि आप अपने उचित व्यवहार द्वारा परिस्थितियां संभाल लेंगे। आलस और सुस्ती की वजह से अपने कार्यों को टालने का प्रयास न करें। व्यक्तिगत समस्याओं तथा अस्वस्थता की वजह से व्यवसाय के स्थान पर अधिक समय नहीं दे पाएंगे। परंतु फिर भी फोन द्वारा अधिकतर काम सुचारू रूप से संपन्न हो जाएंगे। नौकरी पेशा लोगों को अपना टारगेट पूरा करने से सुकून मिलेगा। व्यावसायिक तनाव को परिवार की सुख-शांति पर हावी न होने दें। प्रेम संबंधों को मधुर बनाने के लिए रिश्तों को समय देना जरूरी है। स्वास्थ्य कुछ नरम रहेगा। दिमागी काम अधिक करने से सिर में भारीपन और थकान रह सकती है।

मकर :
आज आपको जिन खुशियों की तलाश थी, वह पूरी होगी। मन खुश मिजाज रहेगा। किसी नए कार्य की रूपरेखा भी बन सकती है। आप अपनी कार्यकुशलता से उम्मीद से ज्यादा परिणाम हासिल करेंगे। किसी भी समस्या में घबराने के बजाय शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने का प्रयास करें। निश्चित ही आपको उचित मार्गदर्शन मिलेगा। आप खुद को नजरअंदाज करके काम में खुद को पूरी तरह झोंक देंगे। इसका नकारात्मक असर आपके स्वास्थ्य पर हो सकता है। व्यावसायिक दृष्टि से समय उत्तम है। लेकिन प्रतिस्पर्धा की स्थिति का सामना तो करना ही पड़ेगा। आयात-निर्यात तथा बाहरी गतिविधियों में सफलता प्राप्त होगी। लेन-देन में बहुत अधिक सावधानी बरतने की आवश्यकता है। परिवार में सभी सदस्यों के बीच मधुरता पूर्ण संबंध रहेंगे। लव अफेयर्स के मामले में निराशा रह सकती है। गला खराब होने की वजह से बुखार होने की आशंका है। मौसम से लापरवाही न करके तुरंत अपना इलाज कराएं।

कुंभ :
फाइनेंस संबंधी गतिविधियां व्यवस्थित रहेंगी और इस समय निवेश करना फायदेमंद रहेगा। दूसरों से सलाह लेने की अपेक्षा अपने मन की आवाज सुनें और उस पर अमल करें। इससे आप बेहतर तरीके से अपने कार्यों को अंजाम दे पाएंगे। कोई खुशखबरी मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। ध्यान रखें कि आपके विचारों में संकीर्णता की वजह से कुछ लोग परेशान हो सकते हैं। बेहतर होगा कि समय अनुसार अपने व्यवहार और दिनचर्या में भी परिवर्तन लाएं। लोगों से ज्यादा मेलजोल करते समय उचित शब्दों का प्रयोग करें। व्यवसाय को लेकर कई तरह की गतिविधियां होंगी। किसी भी परेशानी में घर के वरिष्ठ तथा अनुभवी व्यक्तियों की सलाह और मार्गदर्शन से आपको कोई नई दिशा भी प्राप्त हो सकती है। ऑफिशियल मामलों में कुछ दिक्कतें रह सकती हैं। अपने उच्चाधिकारियों से संबंध खराब न करें। घर में सुकून भरा माहौल रहेगा। व्यर्थ के प्रेम संबंधों में अपना समय नष्ट न करें। गैस और बदहजमी से संबंधित चीजों का सेवन न करें। तथा सकारात्मक बने रहें। थोड़ी सी सावधानी आपको स्वस्थ रखेगी।

मीन :
प्रॉपर्टी से संबंधित कार्य पूरा होगा। लोगों के साथ मेल-मिलाप के लिए भी समय जरूर निकालें और अपना संपर्क दायरा विस्तृत करें। इससे कुछ नई जानकारियां तथा उपलब्धियां हासिल होंगी और आप तनावमुक्त तथा ऊर्जावान महसूस करेंगे। घर के वरिष्ठ तथा बुजुर्ग लोगों की सलाह पर अवश्य ध्यान दें। आपको कोई महत्वपूर्ण सलाह मिल सकती है। जो कि भविष्य में फायदेमंद साबित होगी। परंतु अपने मन को संयमित रखें तथा ईगो को अपने ऊपर हावी न होने दें। विदेश से जुड़े कारोबार में प्रभावशाली लोगों का मार्गदर्शन मिलेगा, परंतु इनका उपयोग करना आपकी कार्य क्षमता पर निर्भर करता है। कुछ नए प्रपोजल भी मिलेंगे। नौकरी में भी की उचित कार्य क्षमता के बल पर आपकी पदोन्नति भी सुनिश्चित है। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। अविवाहित लोगों के लिए कोई खुशखबरी मिलने की संभावना है। डायबिटीज तथा ब्लड प्रेशर से प्रभावित लोग अपना विशेष ध्यान रखें तथा नियमित जांच करवाते रहें। देसी इलाज लेना ज्यादा उचित रहेगा।

Parvatanchal