शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज़ आपके भाग्य के सितारे
आज़ का राशिफल: बुधवार, 19 मार्च 2025

मेष:
आज घर में किसी प्रिय व्यक्ति के आने से खुशी भरा माहौल बनेगा। निजी कामों पर ध्यान दें, क्योंकि आज कड़ी मेहनत और परिश्रम से वह कुछ हासिल कर सकते हैं, जिसकी आपने तमन्ना की है। घर परिवर्तन करने की इच्छा है तो और उससे संबंधित योजना बनाने का अनुकूल समय है। सुख-सुविधाओं पर खर्चों की अधिकता रहेगी। फाइनेंस संबंधी गतिविधियों को बहुत ही सावधानी से करने की जरूरत है। कभी सब कुछ ठीक होते हुए भी कहीं न कहीं खालीपन का एहसास रहेगा। मनन करें तो ये सिर्फ आपका भ्रम ही हो सकता है। युवाओं का व्यावसायिक समस्याओं से राहत पाने के लिए कुछ गलत प्रवृत्ति के कार्यों के तरफ रुझान हो सकता है, इसलिए सावधान रहें और धैर्य रखें। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। सरकारी नौकरीपेशा लोगों को अचानक ड्यूटी करने का ऑर्डर मिलेगा। दांपत्य जीवन मधुर और सुखद रहेगा। अपोजिट जेंडर वालों से मुलाकात परिवार में मुश्किलें पैदा कर सकते हैं। आज स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। आलस और बेचैनी जैसी स्थिति रहेगी।
वृष:
मिले-जुले प्रभाव वाला दिन रहेगा। विरोधी आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। सफल नहीं हो पाएंगे, इसलिए निश्चिंत रहें। रुके हुए काम को पूरा करने हेतु ध्यान केंद्रित रखें। सही समय पर सही निर्णय लेना आपको मुश्किलों से बचाएगा। आज कहीं आनाजाना न करें। संबंधों में मधुरता लाने के लिए छोटी-मोटी नकारात्मक बातों को नजरअंदाज करना जरूरी है और आपसी वार्तालाप से गिले शिकवे दूर करें। प्रॉपर्टी से संबंधित कोई गतिविधि चल रही है, तो बहुत ही सावधानी बरतने की जरूरत है। बेहतर होगा कि आज स्थगित कर दें। कारोबारी मामलों को लेकर समय ज्यादा अनुकूल नहीं है। रिस्क न लें। कोई नुकसान होने की आशंका है, साथ ही व्यवस्था रखने में चुनौतियां रहेंगी। कर्मचारियों की गतिविधियों को नजरअंदाज ना करें। ऑफिस में सहयोगियों की मदद से आप अपना टारगेट पूरा कर लेंगे। पारिवारिक मामलों में रुचि लेना और अपना योगदान देना घर के वातावरण को खुशनुमा बनाएगा। बच्चे भी अपने आपको सुरक्षित महसूस करेंगे। वर्तमान मौसम के वजह से त्वचा से संबंधित कुछ इंफेक्शन जैसी संभावना है। अपना ध्यान अवश्य रखें।
मिथुन:
दूसरों से उम्मीद रखने की बजाय योग्यता पर विश्वास रखना आपको मन मुताबिक सफलता देगा। मनोबल बढ़ेगा। कुछ समय से जिस काम की कोशिश कर रहे थे। आज उससे संबंधित खुशखबरी मिल सकती है। किसी कोर्स में एडमिशन के लिए कोशिश कर रहे युवाओं को खुशखबरी मिल सकती है। प्रॉपर्टी या किराएदारी संबंधी मामलों में विवादित स्थिति बनने की आशंका है। किसी भी प्रकार की उधारी संबंधी लेनदेन ना करें, क्योंकि वसूली मुश्किल रहेगी। युवा वर्ग फालतू बातों पर ध्यान ना देकर अपने काम से ही मतलब रखें। कार्यक्षेत्र में भविष्य संबंधी योजनाओं को मूर्तरूप देने का प्रयास काफी हद तक सफल होगा। कुछ प्रभावशाली व्यवसायियों से मुलाकात होगी और आपके मनपसंद कार्यभार भी मिलेगा। सरकारी सेवारत लोग पब्लिक प्लेस पर व्यर्थ के वाद-विवाद में पड़ने से मुश्किल में आ सकते हैं। पारिवारिक सदस्यों के बीच उचित सामंजस्य और तालमेल रहेगा। प्रेम संबंधों में अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें, वरना संबंधों में दरार आ सकती है। महिलाएं अपने प्रति लापरवाह न रहें। स्त्री जनित रोग परेशान कर सकते हैं। हाइजनिक रहना और तुरंत इलाज लेना आपको जल्दी स्वस्थ करेगा।
कर्क:
इस समय ग्रह स्थितियां और भाग्य आपके पक्ष में है। आपको अपनी कार्य क्षमता इस्तेमाल करने का उचित अवसर प्राप्त होगा। वर्तमान समय का भरपूर सम्मान करें। युवाओं को अपने प्रोजेक्ट के प्रति की गई मेहनत के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। दूसरों के व्यक्तिगत मामलों में हस्तक्षेप ना करें वरना संबंधों में खटास आ सकती हैं। काम की अधिकता के कारण कभी-कभी गुस्सा और चिड़चिड़ापन रह सकता है। अपने स्वभाव पर नियंत्रण रखें। बच्चों का मार्गदर्शन और सहयोग करने से उनका मनोबल बढ़ेगा। कारोबार में कुछ नई योजनाओं को लेकर प्लानिंग होगी। मार्केटिंग संबंधी कार्यों में बेहतरीन सफलता मिलेगी। अभी लाभ के मामलों में परिस्थितियां कुछ मध्यम ही रहेंगी। उचित समय का इंतजार करें। ऑफिस में सुकून भरा माहौल रहेगा। पारिवारिक जीवन सौहार्दपूर्ण रहेगा। प्रेम संबंध भी मर्यादित रहेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। दिमागी काम अधिक करने से सिर में भारीपन और थकान महसूस हो सकती है।
सिंह:
कोई खास योजना चल रही है तो उसे क्रियान्वित करने का अनुकूल समय है। सकारात्मक लोगों का सानिध्य आपके व्यक्तित्व को और अधिक निखारेगा। आपकी कार्यप्रणाली और सूझबूझ से काम समय अनुसार पूरे हो जाएंगे। किसी खास मुद्दे पर बातचीत होते समय बहसबाजी की भी स्थिति बन सकती है। धैर्य और विवेक से निर्णय लें। मामला शांतिपूर्ण तरीके से सुलझ जाएगा। लापरवाही में आकर कानूनी नियमों का उल्लंघन न करें। मुसीबत में पड़ जाएंगे। व्यवसाय में पार्टनरशिप करने का कोई प्लान चल रहा है तो पहले सभी पहलुओं पर विचार-विमर्श करना जरूरी है। बीमा और कमीशन संबंधी व्यवसाय मैं लाभदायक स्थिति बन रही है। नौकरीपेशा लोगों को ऑफिशियल यात्रा पर जाना पड़ सकता है। पति-पत्नी के आपसी सामंजस्य और प्रेम भावना की वजह से घर की व्यवस्था उचित बनी रहेगी। प्रेम संबंधों को भी पारिवारिक स्वीकृति मिल सकती है। अत्यधिक कार्यभार के साथ कुछ समय अपने आराम के लिए निकालना जरूरी है। पैरों में दर्द तथा सूजन की समस्या बढ़ सकती हैं।
कन्या:
आज आप अपनी योग्यता और प्रतिभा से किसी खास परिस्थिति का सामना करने में सक्षम रहेंगे। खुद का विकास करने के लिए समय अनुसार स्वभाव में थोड़ा स्वार्थीपन भी लाना जरूरी है। विद्यार्थियों का पठन-पाठन में उचित समय व्यतीत होगा। इस समय किसी पड़ोसी के साथ झगड़ा या अनबन होने जैसी स्थिति भी बन रही है। बेहतर होगा छोटी-मोटी नकारात्मक बातों पर ध्यान ना देकर अपने काम पर ही एकाग्र रहे। बच्चों को अपनी पढ़ाई से संबंधित कोई दिक्कत आने से मानसिक तनाव रहेगा। व्यवसाय में आपको अपनी मेहनत के सकारात्मक परिणाम हासिल होंगे। आपकी कोई खास योजना लीक भी हो सकती है इसलिए कर्मचारियों की गतिविधियों तथा क्रियाकलापों को नजरअंदाज ना करें। नौकरीपेशा लोग ध्यान रखें कि लापरवाही से उपलब्धि खो सकते हैं। परिवार में अपना उचित समय देना वातावरण को मधुर बनाकर रखेगा। प्रेम प्रसंगों में मुलाकात करने के अवसर बनेंगे। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ना बरतें। नियमित रूप से व्यायाम और योगा करते रहें।
तुला:
आज आपको संतान से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है। आपकी संतुलित दिनचर्या और व्यवहार आपको अपने व्यक्तित्व को और अधिक निखारने में मदद करेगा। अपने भविष्य को लेकर कोई प्रयास कर रहे हैं, तो उन्हें सफलता मिलने की पूरी संभावना है। व्यर्थ की आवाजाही और मौजमस्ती में अपना समय और पैसा ना बर्बाद करें। इस समय पारिवारिक जिम्मेदारियां भी बढ़ सकती हैं, जिन्हें निभाने में थोड़ी मुश्किलें आएंगी। युवाओं को किसी भी रिस्क प्रवृत्ति में रुचि लेना नुकसान का कारण बन सकता है। आज वाहन का प्रयोग न ही करें। आपकी योजनाओं और कार्य प्रणाली में बाहरी लोगों का दखल न होने दें। दूसरों पर निर्भर रहने की बजाय खुद ही काम निपटाने की कोशिश करें। कामकाजी महिलाओं के लिए घर और कारोबार में सामंजस्य रखने में चुनौतियां रह सकती हैं। लाभ की संभावनाएं बनेंगी। दांपत्य जीवन सुखद और सौहार्दपूर्ण रहेगा। बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखना जरूरी है। अविवाहित लोगों के बेहतर रिश्ता मिल सकता है। थकान व बेचैनी हावी रहेगी। कुछ समय अपने रुचि पूर्ण कार्यों को पूरा करने में बिताएं।
वृश्चिक:
मीटिंग या सम्मेलन में जाने का मौका मिले, तो गवाएं नहीं। खास लोगों के साथ मुलाकात से उत्तम जानकारियां मिलेंगी। सपने या कल्पनाएं साकार करने के लिए उपयुक्त समय है। आपकी मेहनत के अनुरूप अनुकूल परिणाम भी मिलेंगे। ज्यादा सोच-विचार करने से मौके हाथ से निकल भी सकते हैं। अपनी योजनाओं को जल्दी क्रियान्वित करने पर भी ध्यान दें। जोखिम भरे कामों में बिल्कुल निवेश न करें। बच्चों की जिद या अड़ियल रवैया आपकी परेशानी का कारण बन सकता है। परिवार में अनुशासन रखना आवश्यक है। आज व्यवसाय में कुछ उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी। उचित व्यवस्था बनाकर रखें, किसी प्रकार की भी लापरवाही ना बरतें। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट के काम में बड़ा ऑर्डर मिलने की संभावना है। सरकारी सेवारत व्यक्तियों को काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। घर में सुख-शांति का माहौल बना रहने की वजह से मन में सुकून और चैन रहेगा। एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर से दूर रहना ही उचित है। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें। कोई भी समस्या होने पर तुरंत जांच कराएं तथा उचित इलाज लें।
धनु:
अपनी कार्यप्रणाली की उचित रूपरेखा बना लेने से तय समय पर कार्य संपन्न होंगे। आपको अपनी मेहनत के अनुकूल परिणाम भी हासिल होंगे। प्रॉपर्टी के सेल-परचेज संबंधी कोई योजना बन रही है, तो उस पर तुरंत अमल करें। किसी बाहरी व्यक्ति के हस्तक्षेप से घर की व्यवस्था कुछ अस्त-व्यस्त हो सकती है। सावधान रहें तथा आपसी सहयोग द्वारा समस्या को सुलझाने की कोशिश करें। निकट संबंधी को आपसे भौतिक और भावनात्मक रूप से मदद की जरूरत पड़ सकती हैं। कोई कोर्ट कचहरी संबंधी मामला चल रहा है, तो आज इसे निपटाना उचित रहेगा। स्टाफ और कर्मचारियों की गतिविधियों पर भी नजर रखना जरूरी है। सरकारी नौकरी में किसी भी गैर कानूनी कार्य में रुचि लेना आपको मुश्किल में डाल सकता है। जीवन साथी के साथ सुखमय समय व्यतीत करने के लिए कुछ पल जरूर निकालें। एक्स्ट्रा मेरिटल संबंध आपके लिए मुसीबत का कारण बनेंगे। गले और छाती में कफ संबंधी समस्या बढ़ सकती है। लापरवाही ना करें। आयुर्वेदिक चीजों का सेवन बहुत ही उचित रहेगा।
मकर:
आज आपका समय अपनी कार्यप्रणाली में परिवर्तन लाने हेतु योजनाओं में व्यतीत होगा। जिससे आपकी कार्य क्षमता और अधिक मजबूत होगी और अच्छे परिणाम हासिल होंगे। विद्यार्थी तथा युवा टाइम मैनेजमेंट को बेहतर बनाने से कई तरह की मुश्किलों से बच जाएंगे। घर की कोई इलेक्ट्रॉनिक वस्तु खराब होने से बड़ा खर्चा सामने आएगा। घर के वरिष्ठ सदस्यों की भावनाओं और मार्गदर्शन को नजरअंदाज ना करें, अन्यथा उनके गुस्से का सामना करना पड़ सकता है। विद्यार्थियों को भी अपनी पढ़ाई पर और अधिक फोकस रहने की आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र में ठोस रणनीति और मेहनत के जल्दी ही उचित परिणाम हासिल होंगे। अपना पूरा ध्यान अपने काम पर केंद्रित रखें। सरकार सरकारी नौकरी में मनपसंद डिपार्टमेंट अथवा प्रोजेक्ट मिलने से राहत मिलेगी। सिर्फ अपने बॉस व उच्च अधिकारियों के साथ संबंध खराब न होने दें। घर में सुख-शांति भरा वातावरण रहेगा। पति-पत्नी के बीच चल रही किसी गलतफहमी का भी निवारण होगा। मित्रों के साथ कोई पारिवारिक गेट-टूगेदर का भी प्लान बनेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। माइग्रेन की समस्या हो सकती है। तनाव लेने से बचें।
कुंभ:
आपने अपने व्यक्तित्व और कार्य प्रणाली में परिवर्तन लाने हेतु जो योजनाएं बनाई हैं, उन पर अमल करने का उचित समय है। राजनीतिक अथवा सामाजिक क्षेत्र में आप के संपर्क महत्वपूर्ण लोगों के साथ और अधिक घनिष्ठ होंगे। संतान प्राप्ति के इच्छुक लोगों को कोई खुशखबरी मिल सकती है। घर के वरिष्ठ लोगों की राय की अवहेलना न करें। किसी से भी कोई ऐसा वादा ना करें, कि जिसे निभाने में दिक्कत आए। किसी मित्र अथवा संबंधी के साथ गलतफहमी की वजह से मनमुटाव हो सकता है। परिस्थितियों को संभालकर रखने में आपकी भूमिका जरूरी है। व्यवसाय संबंधी वर्तमान गतिविधियों को ही व्यवस्थित करने में अपना ध्यान दें। अभी कोई भी नई योजना अथवा कार्य को शुरू करने के लिए अभी समय ज्यादा अनुकूल नहीं है। मशीनरी, कारखाने आदि से संबंधित व्यवसाय फायदे में रहेंगे। नौकरी सेवारत व्यक्ति अपने काम को बखूबी अंजाम देंगे। दांपत्य जीवन में सामंजस्य पूर्ण माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों को विवाह के लिए पारिवारिक स्वीकृति मिल सकती है। गैस और अपच की समस्या हेल्थ पर दुष्प्रभाव डालेगी। ज्यादा तले-भुने और गरिष्ठ भोजन के सेवन से परहेज करें।
मीन:
दिन की शुरुआत में रुकावट रहेगी। अपनी मेहनत और विवेक से स्थिति को सुधारने में सफल भी होंगे। आज कोई रुकी हुई पेमेंट मिल सकती है। इस लिए प्रयासरत रहें। किसी पारिवारिक समस्या को दूर करने के लिए किया गया आपका प्रयास कामयाब रहेगा। कोई भी विशेष निर्णय लेते समय बेहतर होगा कि किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह अवश्य लें। इस वक्त निवेश संबंधी गतिविधियों को स्थगित रखना ही उचित है। परीक्षा, प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे लोगों को कठिन परिश्रम की आवश्यकता रहेगी। व्यवसाय में कुछ उतार-चढ़ाव जैसी स्थिति रहेगी। किसी भी नवीन कार्य को करने में दिलचस्पी ना लें। किसी कर्मचारी की स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत आने से कार्य में व्यवधान आएगा। अपरिचित लोगों के साथ रुपए पैसे का लेनदेन करते समय सावधानी बरतें। दांपत्य संबंधों में मधुरता रहेगी। जीवन साथी का सहयोग बना रहेगा। किसी विपरीत लिंगी मित्र से दोस्ती प्रेम संबंधों में तब्दील हो सकती हैं। वायु विकार तथा कब्ज की परेशानी रहेगी। पानी का अधिक मात्रा में सेवन करे। घर के किसी बड़े सदस्य की सेहत को लेकर भी चिंता रह सकती है।

