शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज़ आपके भाग्य के सितारे
आज़ का राशिफल: सोमवार, 25 फरवरी 2025

मेष:
अचानक सुखद घटना हो सकती है। जिसकी आपने कल्पना नहीं की थी। मीडिया तथा संपर्क सूत्रों के माध्यम से भी आपको विशेष उपलब्धि मिलने वाली है। भविष्य से संबंधित किसी गतिविधियों में निवेश करने का अनुकूल समय है। युवा व्यर्थ की मौज मस्ती और मित्रता से दूरी रखें, क्योंकि यह संबंध आपको अपने लक्ष्य से भटका सकते हैं। किसी प्रोजेक्ट में विफलता मिलने से आत्म बल में कमी महसूस होगी। धैर्य बनाकर रखें तथा दोबारा प्रयासरत रहें। बिजनेस में फायदा होने की संभावना है। मेहनत के अच्छे परिणाम मिलेंगे तथा सबके बीच आपकी छवि और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पार्टनरशिप करते समय भावुकता में लिया गया निर्णय गलत साबित हो सकता है। आपकी व्यस्तता के कारण जीवनसाथी का परिवार के प्रति पूर्ण सहयोग रहेगा तथा घर की व्यवस्था उत्तम तथा व्यवस्थित रहेगी। प्रेम संबंधों में समय नष्ट न करें। ज्यादा भीड़ और पॉल्यूशन वाली जगह पर जाने से परहेज करें। इंफेक्शन होने की आशंका है।
वृष:
आज आपकी कोई इच्छा पूरी होगी, सिर्फ बहुत अधिक मेहनत की जरूरत है। आर्थिक स्थिति मजबूत करने में आपका पूरा ध्यान रहेगा। सगे संबंधियों का भी आपकी इन योजनाओं में भरपूर सहयोग मिलेगा। कुछ समय आध्यात्मिक गतिविधियों में भी व्यतीत होगा। कोई खास वस्तु रखकर या भूलने की आशंका है। इस समय कोई भी नया निर्णय ना ही लें, तो अच्छा है। ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करना नुकसानदायक रहेगा। घर में संबंधियों के आगमन से आपके कुछ महत्वपूर्ण कार्य रुक भी सकते हैं। पब्लिक रिलेशन आपके बिजनेस में नए सोर्स बनाएंगे। प्रॉपर्टी के मामलों में विशेष लाभ मिलेगा। सरकारी नौकरी में कोई जिम्मेदारी का काम रहेगा और उसे पूरा करने में बहुत अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। पति-पत्नी के बीच मधुर सामंजस्य रहेगा। घर का वातावरण भी अनुशासित और मर्यादित रहेगा। लव पार्टनर का मान-सम्मान रखें। रिस्क प्रवृत्ति के कार्यों में रुचि न लें। किसी प्रकार के चोट या एक्सीडेंट होने की आशंका लग रही है। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं।
मिथुन:
अनुकूल ग्रह स्थिति बनी हुई है। इस अनुकूलता का अधिक से अधिक लाभ उठाने की कोशिश करें। विद्यार्थी तथा युवा अपनी योग्यता द्वारा कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। आपका पारिवारिक तथा व्यावसायिक गतिविधियों में संतुलन रहेगा। किसी भी कार्य को जल्द पूरा करने की सोच रखें। ध्यान रखें, कि पब्लिक प्लेस पर किसी भी तरह की विवाद की स्थिति ना बने। इसके लिए अपने गुस्से और आवेश पर काबू रखना जरूरी है। इस समय किसी भी तरह की आवाजाही से परहेज रखें। किसी नजदीकी संबंधी के वैवाहिक संबंधों में अलगाव जैसी स्थिति उत्पन्न होने से तनाव रहेगा। कारोबारी व्यवस्था में समय अनुसार परिवर्तन करने की जरूरत है। मीडिया और इंटरनेट के माध्यम से व्यवसाय संबंधी नई जानकारियां प्राप्त करना जरूरी है। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट के व्यवसाय में निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। कोई ऑफिशियल टूर का प्लान बन सकता है। पारिवारिक तथा व्यवसायिक गतिविधियों में सामंजस्य रखना घर के माहौल को सुखमय बनाकर रखेगा। एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर से दूरी रखना अति आवश्यक है। गलत खानपान की वजह से छाती में भारीपन महसूस हो सकता है। अपनी दिनचर्या संयमित रखें।
कर्क:
आज का दिन मन को आनंदित और प्रसन्न रखने वाला है। राजनीतिक तथा सामाजिक कार्यों के प्रति आपका रुझान बढ़ेगा। राजनैतिक संपर्क आपके लिए कुछ शुभ अवसर भी प्रदान करेंगे। कोई उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। युवाओं को पूर्ण रूप से स्थिर होकर अपने कार्य में ध्यान देना होगा। नकारात्मक प्रवृत्ति के दोस्त आपको आपके लक्ष्य से भटका भी सकते हैं। वरिष्ठ तथा अनुभवी लोगों की सलाह और मार्गदर्शन आपके लिए लाभदायक रहेगा। बेवजह की खरीदारी करने से बचें। रुका हुआ इनकम का सोर्स शुरू होगा। व्यवसाय में किसी नए कार्य की शुरुआत की योजना बन रहे हैं, उस पर अमल करने का उचित समय है। साझेदारी संबंधी व्यवसाय में पारदर्शिता बनाकर रखें। नौकरी पेशा लोगों पर कोई जिम्मेदारी आ सकती है। दांपत्य जीवन में उचित सामंजस्य रहेगा। परिवार जिम्मेदारियां बखूबी निभाएंगे। प्रेम संबंधों में मर्यादा का ध्यान रखें। एलर्जी की वजह से गला खराब और खांसी-जुकाम की शिकायत रहेगी। आयुर्वेदिक इलाज आपके लिए उचित रहेगा।
सिंह:
सिंह राशि के लिए ग्रह स्थिति उत्तम बनी हुई है। कुछ समय से आप जिन कार्यों के लिए प्रयासरत थे, आज उन कार्यों को पूर्ण करने का समय आ गया है। अपनी अन्य जिम्मेदारियों को भी सहजता से निपटा लेंगे। विद्यार्थियों के किसी सब्जेक्ट को लेकर चल रही समस्याएं दूर होंगी। किसी भी तरह की उधारी करना आपको नुकसान में डाल देगा, इसलिए सोच-समझकर काम करें। ससुराल के साथ संबंधों में किसी बात को लेकर अनबन हो सकती हैं। अपनी ऊर्जा और लगन में कमी न आने दें। व्यर्थ की गतिविधियों में खर्चों की अधिकता रहेगी। व्यावसायिक मार्केट संबंधी कार्यों में तथा संपर्कों को और अधिक मजबूत करने में भी ध्यान दें। बाहरी स्रोतों से कोई बड़ा ऑर्डर मिलने की संभावना है। सामर्थ्य से ज्यादा निवेश करने से बचें। नौकरीपेशा लोगों पर काम का दबाव बना रहेगा जिस वजह से ओवर टाइम भी करना पड़ेगा। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। प्रेम संबंधों में स्थायित्व बनाए रखने के लिए कुछ समय एक दूसरे के लिए निकालना भी जरूरी है। नसों में खिंचाव और दर्द की समस्या बढ़ सकती है। योग और व्यायाम पर ध्यान देना बहुत ही जरूरी है।
कन्या:
आज पारिवारिक अथवा व्यक्तिगत संबंधी गतिविधियों में व्यस्तता रहेगी और उसके सकारात्मक परिणाम भी मिलेंगे। बच्चों की तरफ से चल रही समस्या का आज हल मिलने से राहत और सुकून रहेगा। प्रत्येक कार्य को करने से पहले उसकी उचित रूपरेखा अवश्य बना लें। अपरिचित लोगों पर आंख बंदकर विश्वास ना करें। कोई भी निर्णय लेने में मन की आवाज सुनना उचित रहेगा। प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त संबंधी कोई योजना बन रही है, तो उस संदर्भ में अधिक सोच-विचार करने की जरूरत है। व्यवसाय में प्रभावशाली तथा उच्चाधिकारियों का उचित सहयोग मिलेगा। जिससे मंदी होने के बावजूद व्यवसायिक गतिविधियां बेहतर रहेंगी। किसी भी सरकारी कार्य को करने से पहले उसके बारे में उचित जानकारी लेना जरूरी है। कोई पेनल्टी लगने जैसी स्थिति बन सकती है। पति-पत्नी के बीच खट्टी-मीठी नोकझोंक संबंधों में और अधिक मधुरता लाएगी। प्रेमी-प्रेमिका की एक दूसरे के प्रति विश्वास और प्रेम की भावना बढ़ेगी। गलत खानपान की वजह से पाचन क्रिया डिस्टर्ब हो सकती है। उचित आहार लें।
तुला:
आज पूरा दिन व्यक्तिगत गतिविधियों में ही व्यतीत हो जाएगा। घर में खास मेहमानों के आने से व्यस्तता पूर्ण दिनचर्या रहेगी। उपहारों का आदान-प्रदान घर में खुशनुमा वातावरण बनाएगा। किसी नजदीकी संबंधी द्वारा बच्चे की किलकारी संबंधी कोई शुभ सूचना मिलने से उत्सव का माहौल रहेगा। किसी भी नकारात्मक स्थिति अथवा विवादित मामलों में अपने गुस्से पर काबू रखें। धैर्य से समाधान ढूंढे। कोई भी सरकारी कार्य निकलवाने के लिए अनैतिक गतिविधियों का सहारा ना लें। विद्यार्थी वर्ग को अपनी पढ़ाई पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। व्यक्तिगत कारणों से व्यवसाय संबंधी गतिविधियों पर अधिक ध्यान नहीं दे पाएंगे। फिक्र न करें, स्टाफ और कर्मचारियों के सहयोग से गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेगी। प्रोडक्शन में कमी नहीं आएगी। ऑफिस में फाइनेंस संबंधी कार्यों में सावधानी बरतें। परिवार के बीच सामंजस्य और प्रेम प्यार रहेगा। विपरीत लिंगी मित्रों से मेल-मुलाकात के समय मर्यादा का ध्यान रखें। आपका अपनी दिनचर्या और खान-पान को व्यवस्थित रखना आपको मानसिक और शारीरिक रूप से ऊर्जावान व स्वस्थ रखेगा।
वृश्चिक:
दिन सुखद व्यतीत होगा। पारिवारिक कार्यों को व्यवस्थित करने में आपका योगदान सहायक रहेगा। आपकी सकारात्मक और संतुलित सोच द्वारा कुछ समय से चल रही परेशानियों का हल भी निकलेगा। युवा अपने भविष्य को लेकर जागरूक रहेंगे। किसी मित्र अथवा पड़ोसी के साथ छोटी सी बात को लेकर मनमुटाव होने की स्थिति बन रही है। धैर्य और संयम से समस्या का समाधान निकालें। कोई भी कानूनी मामला चल रहा है, तो उसे जल्दी ही सुलझाने की कोशिश करें, वरना समस्या बढ़ सकती है। व्यवसाय में कार्यप्रणाली तथा व्यवस्था उचित रहेगी। अपने लोगों का सहयोग भी आपके कार्यों में सहायक रहेगा। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट संबंधी व्यवसाय में बड़ा फैसला बहुत सोच-समझकर लें। नौकरीपेशा व्यक्तियों की तरक्की के लिए ग्रह स्थितियां बहुत अनुकूल है। इनका सदुपयोग करें। वैवाहिक जीवन ठीक रहेगा। दोस्तों के साथ बहुत अधिक समय व्यतीत करना पारिवारिक सुख-शांति को भंग कर सकता है। तनाव व चिंता की वजह से नींद ना आने जैसी शिकायत रह सकती है। मेडिटेशन और ध्यान के लिए भी कुछ समय अवश्य निकालें।
धनु:
पिछले कुछ समय से चल रही समस्या का समाधान मिलने वाला है, इसलिए पॉजिटिव रहें और अपने कार्यों पर ध्यान दें। खेलकूद से जुड़े विद्यार्थियों के लिए लाभदायक अवसर प्राप्त होंगे। कोई सरकारी मामला रुका हुआ है, तो उसमें गति आने की पूरी उम्मीद है। व्यवस्थित रहने से आप खुद के लिए भी समय निकालने में सक्षम होंगे। युवा वर्ग आलस और मौजमस्ती में समय व्यर्थ न करें। इससे आपका अपना नुकसान ही होगा। नया कार्य शुरू करने की योजना बना रहे हैं, तो समय अनुकूल है। आपकी बौद्धिक क्षमता व कार्यप्रणाली को निश्चित ही सफलता प्रदान करेगी। महिलाओं से संबंधित व्यवसाय लाभ की स्थिति में रहेंगे। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए भी कार्यालय का माहौल उत्तम रहेगा। पति-पत्नी के बीच आपसी सामंजस्य बेहतर रहेगा। प्रेम संबंधों में भी एक दूसरे के प्रति विश्वास रहेगा। नसों में खिंचाव और दर्द की समस्या बढ़ सकती है। दवाइयों की अपेक्षा व्यायाम पर ज्यादा ध्यान दें। सामर्थ्य से ज्यादा कार्यभार अपने ऊपर न लें।
मकर:
कुछ समय आत्म चिंतन या एकांत में भी व्यतीत करें। इससे आपको कोई निर्णय लेने में सहायता मिलेगी। किसी भी प्रकार की दुविधा होने पर परिवार का सहयोग आपको निर्णय लेने में मदद कर सकता है। किसी प्रिय मित्र से भी मुलाकात होगी। लेनदेन के मामलों में बिल्कुल भी जल्दबाजी न करें, जरा सी चूक आपके लिए परेशानी का कारण बन सकती है। घर के समान की खरीदारी करते समय बजट को नजरअंदाज करना आपको मुश्किल में डाल सकता है। बेहतर होगा, पहले पूरी प्लानिंग करें। कार्यस्थल की आंतरिक व्यवस्था में सुधार आएगा। किसी मित्र की मदद से कोई मनचाहा कॉन्ट्रैक्ट पाने का सपना पूरा हो सकता है। यह आपके लिए शुभ अवसर रहेगा। इस दौरान किसी राजनीतिक व्यक्ति से भी मुलाकात का मौका मिले, तो उसे गंवाए नहीं। दांपत्य जीवन सुखद होगा। प्रेम संबंधों में गलतफहमियां न उत्पन्न होने दें। एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। किसी प्रकार की लापरवाही नुकसानदायक हो सकती है।
कुंभ:
अपने आसपास की स्थिति को सकारात्मक नजरिए से समझना आपको और अधिक प्रभावशाली बनाएगा। कई तरह की गतिविधियों में व्यस्तता रहेगी और उत्तम परिणाम भी मिलेंगे। बच्चों की पढ़ाई या करियर को लेकर चल रही चिंता दूर होगी। निवेश की प्लानिंग कर रहे हैं तो अभी उस पर और अधिक विचार करने की जरूरत है। पड़ोसियों के साथ व्यर्थ के विवाद से दूर रहें। दूसरों के मामले में हस्तक्षेप करने से आपके ही सम्मान में कमी आ सकती है। बेहतर होगा अपने काम से मतलब रखें। कारोबार में कई शुभ अवसर सामने आएंगे। पूरी तरह अपने काम पर फोकस करें। विरोधियों की आप के खिलाफ बनाई गई योजनाएं विफल रहेंगी। नौकरी पेशा लोगों को लक्ष्य हासिल करने में समस्या आ सकती है। ओवर टाइम भी करना पड़ सकता है। जीवनसाथी की अस्वस्थता की वजह से पारिवारिक गतिविधियों में आपकी सहायता और योगदान रहेगा। युवाओं के प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। पारिवारिक लोगों के स्वास्थ्य देखभाल में आपका अत्यधिक समय व्यतीत होगा।
मीन:
परिस्थितियों में अनुकूलता रहेगी। प्रॉपर्टी या व्हीकल संबंधी रुका काम हल होने वाला है। आज किसी खास कार्य में सफलता पाने के लिए बहुत परिश्रम की जरूरत है, परंतु आपको अवश्य कामयाबी मिलेगी और नियत समय पर कार्य संपन्न हो जाएंगे। बातचीत करते समय अपने बोलचाल का लहजा नरम रखें, वरना संबंध खराब हो सकते हैं। ध्यान रखें कि आलस और तनाव जैसी स्थिति आपके कार्यों में बाधाएं डाल सकती है। किसी प्रकार की दुविधा की स्थिति में अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए उचित रहेगी। अपने व्यवसायिक संपर्कों के माध्यम से आपको उचित ऑर्डर और नए अनुबंध मिल सकते हैं। आपकी मेहनत से काम यथा समय पूरे हो जाएंगे और साथ ही कर्मचारियों का भी कार्यों के प्रति पूर्ण समर्पण रहेगा। नौकरी पेशा लोगों को बदलाव संबंधी कुछ अवसर मिलेंगे और फायदेमंद भी रहेंगे। पति-पत्नी के बीच किसी व्यक्तिगत समस्या को लेकर कुछ नोकझोंक रह सकती है। प्रेम संबंधों में इस समय भावनात्मक रूप से एक दूसरे का ध्यान रखना जरूरी है। किसी-किसी समय थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। इम्यूनिटी स्ट्रॉन्ग रखें।

