शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज़ आपके भाग्य के सितारे

शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज़ आपके भाग्य के सितारे
Spread the love

 

आज़ का राशिफल: सोमवार, 03 फरवरी 2025

मेष:
ग्रह गोचर आपके पक्ष में है। आपको अपनी मेहनत और प्रयासों के उचित परिणाम हासिल होने वाले है। भाइयों के साथ बीती हुई कुछ नकारात्मक गलतफहमियां दूर होंगी तथा संबंधों में पुनः मधुरता आएगी। आप काफी हद तक सुकून और शांति महसूस करेंगे। कभी-कभी मन आलस की ओर आकर्षित हो सकता है इसलिए अपने लक्ष्य के प्रति फोकस रहें। युवाओं को अपने किसी कार्य में व्यवधान आने की आशंका है। परंतु चिंता ना करें और दुबारा से अपनी एनर्जी को एकत्रित करके अपने काम में लग जाएं। व्यापार में पार्टनर तथा कर्मचारियों के साथ मित्रवत व्यवहार रखने से उचित व्यवस्था बनी रहेगी। सभी कार्य योजनाबद्ध तरीके से पूर्ण हो जाएंगे। नौकरीपेशा लोगों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। किसी मीटिंग आदि में नेतृत्व भी करना पड़ सकता है। अपने व्यस्ततम समय में से कुछ समय परिवार के लिए भी निकालना आवश्यक है। व्यवस्था बनाए रखने में जीवनसाथी का सहयोग करना जरूरी है। कई मुद्दों पर उनकी राय आपके लिए लाभदायक साबित होगी। ओवर ईटिंग से परहेज करें तथा व्यवस्थित दिनचर्या रखें। मौसम में अचानक बदलाव की वजह से नजला-जुख़ाम जैसी परेशानी रहेगी।

 

वृष:
दिन की शुरुआत में कुछ समस्या रहेगी लेकिन जल्दी ही उसका समाधान भी मिल जाएगा। मन में कोई दुविधा है, तो उसे किसी नजदीकी मित्र से अवश्य शेयर करें। निश्चित ही आपको समाधान मिलेगा। मित्र तथा संबंधियों के बीच आपका मान-सम्मान बना रहेगा। लेनदेन के मामलों में जल्दबाजी न करें, वरना रिश्तों में खटास भी आ सकती है। कोई अप्रिय घटना का समाचार मिलने से मन कुछ विचलित रहेगा। अपने आपको सकारात्मक बनाए रखना जरूरी है। विद्यार्थी मौजमस्ती में पड़कर अपनी पढ़ाई से समझौता न करें। कारोबार में अपनी व्यावसायिक पार्टियों के साथ संपर्क में रहें। कुछ बेहतरीन ऑर्डर या एग्रीमेंट मिलने की स्थिति बन रही है। अपनी सामर्थ्य से ज्यादा निवेश करना आपको चिंता में भी डाल सकता है। नौकरीपेशा लोग अपनी फाइलें और डाक्यूमेंट्स वगैराह बहुत ही संभालकर रखें। वैवाहिक जीवन में उचित तालमेल और प्रेम व्यवहार बना रहेगा। प्रेम प्रसंगों के मामलों से खुद को दूर ही रखें तो अच्छा है। मौसमी समस्याएं जैसे खांसी-जुकाम, वायरल आदि की दिक्कत हो सकती हैं। स्वास्थ्य सुधार के लिए प्राकृतिक तरीकों पर ज्यादा भरोसा रखें।

 

मिथुन:
कोई भी विशेष कार्य करने से पहले उसके संदर्भ में पूरी जानकारी हासिल करें, फिर उसे क्रियान्वित करें, तो निश्चित ही आपको मनमुताबिक सफलता मिलेगी। घर में मेहमानों आगमन के आगमन संबंधी सूचना मिलने से खुशी भरा माहौल रहेगा। किसी भी तरह का रिस्क लेने अथवा वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। क्योंकि इस समय परिस्थितियां कुछ प्रतिकूल भी बन रही हैं। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर और अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। किसी के साथ व्यर्थ के वाद-विवाद में भी ना पड़ें। बिजनेस में दिक्कतें रहेंगी। इस समय भविष्य संबंधी कार्य प्रणाली पर योजना बनाना उचित नहीं है। इसलिए वर्तमान व्यवसाय पर ही अपना ध्यान केंद्रित रखें। सरकारी नौकरी पेशा लोगों को कोई प्रोजेक्ट हल हो जाने से राहत मिलेगी। वैवाहिक संबंध रोमांटिक और खुशनुमा रहेंगे। अपने लव पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करें। अत्यधिक तनाव और थकान की वजह से सिर दर्द, सर्वाइकल जैसी समस्या बढ़ सकती है। आराम और सुकून भी लेना जरूरी है।

 

कर्क:
आज भाग्य आपके पक्ष में है। किसी को उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलेगा। कोई राजनैतिक उपलब्धि प्राप्त हो सकती है, जिससे समाज में आपका रुतबा बढ़ेगा, साथ ही आय में भी वृद्धि होगी। यदि किसी समस्या में फंस जाएं, तो मित्रों का सहयोग आपकी मुश्किल को हल कर सकता है। कुछ समय आत्म चिंतन में भी जरूर लगाएं। इससे मानसिक सुकून बढ़ेगा। निवेश संबंधी गतिविधियां फिलहाल स्थगित ही रखें। भाइयों के साथ चल रहे किसी विवाद को शांतिपूर्ण तरीके से हल करने का प्रयास करें। विद्यार्थियों को अपने नोट्स और किताबें संभालकर रखने की जरूरत है, वरना मुश्किल में पड़ जाएंगे। व्यवसाय संबंधी रुके हुए कार्यों में गति आएगी। मशीनरी आदि से जुड़े व्यवसाय आज लाभदायक स्थिति में रहेंगे। कोई शुभ व महत्वपूर्ण यात्रा संपन्न होने की संभावना है। नौकरी में किसी वजह से अपने प्रोजेक्ट को हल करने में कुछ व्यवधान आ सकते हैं, थोड़ा सचेत रहने की जरूरत है। जीवनसाथी तथा परिवारजनों के साथ कुछ समय व्यतीत करने से मधुरता बढ़ेगी। नजदीकी संबंधियों के साथ कोई मेल-मुलाकात जैसा प्रोग्राम भी बन सकता है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। किसी प्रकार की चिंता ना करें। अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बरतना उचित नहीं रहेगा।

 

सिंह:
काफी समय बाद घर में नजदीकी संबंधियों के आगमन से उत्सव भरा माहौल रहेगा। सभी सदस्य एक दूसरे के साथ मिलकर खुशी महसूस करेंगे। आपका व्यवहार कुशल होना आपकी तरक्की में भी सहायक रहेगा। अगर कोई सरकारी कार्य अटका हुआ है, तो आज उसे पूरा करने में आसानी होगी। कई मामलों में धीरज और धैर्य भी रखना जरूरी है। व्यक्तिगत समस्याओं का असर घर की सुख-शांति पर ना पड़ने दें। ध्यान रखें, कि बातचीत के दौरान नकारात्मक शब्दों का प्रयोग ना हो। इसकी वजह से वातावरण गंभीर भी हो सकता है। इस समय ग्रह स्थिति अनुकूल और उपलब्धियों वाली है। व्यावसायिक कार्यों में अधिक ध्यान लगाएं। योजनाबद्ध तरीके से कार्य संपन्न होते जाएंगे। साथ ही आर्थिक स्थिति भी ठीक रहेगी। ऑफिशियल मामलों में किसी भी तरह के लापरवाही आपको मुश्किल में डाल सकती हैं। शादीशुदा लोगों का आपसी सामंजस्य उत्तम रहेगा, सिर्फ परिवार में छोटी-मोटी नकारात्मक बातों को नजरअंदाज कर दें। प्रेम संबंध भी भावना प्रधान रहेंगे। शारीरिक कमजोरी और बदन दर्द जैसी परेशानी रहेगी। बदलते मौसम के प्रभाव से खुद को सुरक्षित रखें।

 

कन्या:
कन्या राशि के लोगों के लिए समय बहुत ही अनुकूल बना हुआ है। पिछले कुछ समय से चल रही किसी दुविधा और बेचैनी से मुक्त मिलेगी और व्यक्तिगत कार्यों में भी चल रही रुकावटें दूर होंगी। किसी असंभव कार्य के अचानक ही बनने से मन में बहुत अधिक प्रसन्नता व उमंग रहेगी। दूसरों के मामले में दखलअंदाजी करना आपके समय का नुकसान ही करवाएगा, इसलिए अपने व्यक्तिगत कार्यों में ही मस्त और व्यस्त रहें। साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें कि आपके गुस्से और अहम की वजह से किसी नजदीकी मित्र से नाराजगी भी उत्पन्न हो सकती है। इस समय वर्तमान व्यावसायिक गतिविधियों पर ही ध्यान दें। नए काम में निवेश करना नुकसानदायक रहेगा। कामकाजी महिलाएं अपने व्यवसाय और घर के बीच संतुलन बनाकर रखने में कामयाब रहेंगी और भरपूर मुनाफा भी कमाएंगी। मित्रों तथा संबंधियों के साथ गेट-टुगेदर संबंधी प्रोग्राम बनेंगे। विवाह के लिए इच्छुक लोगों के लिए खुशखबरी आ सकती है। अपनी सामर्थ्य से ज्यादा कार्यभार अपने ऊपर ना लें। ब्लड प्रेशर और अत्यधिक थकान से राहत पाने के लिए कुछ समय अपने आराम के लिए भी जरूर निकालें।

 

तुला:
पारिवारिक दायित्व बढ़ेंगे और आप उनका बखूबी निर्वाह भी कर लेंगे। व्यस्तता के बावजूद आप अपनी हॉबी तथा रुचि संबंधी कार्यों के लिए समय निकाल ही लेंगे। जिससे आप अपने आपको तनाव मुक्त तथा ऊर्जावान महसूस करेंगे। विद्यार्थियों को अपने किसी प्रोजेक्ट को पूरा करने से मानसिक शांति मिलेगी। व्यक्तिगत व्यस्तता के साथ-साथ पारिवारिक सदस्यों की आवश्यकताओं का भी ध्यान रखना आपका दायित्व है। किसी मित्र से वाद-विवाद संभव है। हालांकि आप परिस्थितियों को संभाल भी लेंगे। सामाजिक गतिविधियों में भी एक्टिव बने रहें, इससे संपर्क दायरा विस्तृत होगा। बिजनेस के महत्वपूर्ण फैसले स्थगित ही रखें। यह समय मार्केटिंग के कार्यों पर ध्यान देने का है। नौकरी में काम में बदलाव संबंधी कोई महत्वपूर्ण फैसला भी लेना पड़ सकता है। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह का अनुशरण करना फायदेमंद साबित होगा। पति-पत्नी में पारिवारिक समस्या को लेकर कुछ अनबन रह सकती है। प्रेम संबंधों के प्रति ईमानदार रहें। जुकाम-खांसी जैसी परेशानी से राहत पाने के लिए आयुर्वेदिक चीजों का अधिक से अधिक सेवन करें। वर्तमान मौसम से अपना बचाव रखें।

 

वृश्चिक:
दिन बहुत ही सचेत रहने का है। आज दिन भर कुछ ना कुछ सकारात्मक गतिविधियां होती रहेंगी, उन्हें व्यवस्थित रखना आपकी कार्य क्षमता पर भी निर्भर करता है। घर में कोई मांगलिक आयोजन भी संभव है। आपसी वार्तालाप से आपकी कोई व्यक्तिगत समस्या भी हल होगी। दिन के पूर्वार्द्ध में कुछ ना कुछ प्रतिकूलता भी रहेगी। पैसा आने से पहले ही जाने का रास्ता तैयार रहेगा। इसलिए फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखना आवश्यक है। विद्यार्थियों को अपनी आशा व मेहनत के विपरीत परिणाम मिलने से कुछ उदासी रहेगी। बिजनेस में कोई नया काम शुरू करने से पहले उससे संबंधित उचित जानकारी अवश्य हासिल कर लें। अपनी विरोधियों की गतिविधियों को नजरअंदाज ना करें। हालांकि कुछ मुश्किलों के उपरांत आप के कार्य बनने शुरू हो जाएंगे। नौकरी में टारगेट पूरे करने का दबाव रहेगा। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। परिवार जन के आपसी तालमेल से घर में भी सुकून भरा माहौल रहेगा। मित्रों के साथ गेट-टुगेदर संबंधी खुशनुमा प्रोग्राम भी बनेगा। किसी-किसी समय तनाव और गुस्से जैसी स्थितियां हावी रहेंगी। शांत चित्त बने रहें और मेडिटेशन के लिए जरूर समय निकालें।

 

धनु:
दिन सुखद व्यतीत होगा। दूसरों की मदद और सहयोग में आपका योगदान बना रहेगा। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। किसी प्रॉपर्टी में निवेश करने की योजना है, तो आज उससे संबंधित कोई कार्य हो सकता है। विद्यार्थियों को अपने करियर से संबंधित कोई खुशखबरी मिलेगी। कानूनी नियमों का सख्ती से पालन करें, वरना आपकी मान-हानि होने की आशंका है। अनावश्यक खर्चे बने रहेंगे। विद्यार्थियों को कंपटीशन से संबंधित गतिविधियों में और अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। अगर कहीं यात्रा का प्लान है, तो उसे आज स्थगित करना आपके लिए उचित रहेगा। व्यवसाय में अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन बना रहेगा और किसी विशेष कार्य को लेकर निर्णय लेने में भी सहायता मिलेगी। अगर लोन के लिए प्रयास चल रहे हैं, तो आज आपकी समस्या हल होने वाली है। स्त्री वर्ग से जुड़े व्यवसाय विशेष तौर पर सफलता पाएंगे। ऑफिस में अनुशासित माहौल रहेगा। दांपत्य संबंधों में मधुरता रहेगी। पारिवारिक माहौल भी अनुशासित रहेगा। प्रेम संबंधों को विवाह के लिए पारिवारिक स्वीकृति मिल सकती है। असंतुलित खानपान की वजह से एसिडिटी और कब्ज की समस्या बढ़ सकती है। पानी अधिक से अधिक मात्रा में सेवन करें तथा सुपाच्य भोजन लें।

 

मकर:
उन लोगों के संपर्क में रहें, जिनसे आपको सकारात्मक ऊर्जा और नॉलेज मिले। इससे आपके व्यक्तित्व में भी निखार आएगा। किसी विशेष कार्य को पूरा करने की योजना बना रहे हैं, तो वह अवश्य ही सफल होगी। संतान से संबंधित कोई काम बन जाएगा। दूसरों के मामले में ज्यादा हस्तक्षेप करने से परहेज करें। मामा पक्ष से किसी प्रकार की कहा-सुनी हो सकती है। आपकी कोई जिद आपसी संबंधों को खराब कर देगी। साथ ही अपने खर्चों को भी संयमित रखें। संतान की समस्याओं को सुनें और समाधान ढूंढने में उनका सहयोग करें। व्यावसायिक गतिविधियां सहयोगियों तथा कर्मचारियों के सहयोग से और अधिक बेहतर होंगी, लेकिन किसी भी डॉक्यूमेंट पर बिना पढ़े-लिखे हस्ताक्षर न करें। उधार दिया हुआ या रुका हुआ पैसा मिलने से आर्थिक स्थिति बेहतर हो जाएगी। दांपत्य जीवन में छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज करें। दूसरों से ज्यादा उम्मीद रखने के बजाय अपने स्वभाव को बदलें। वायरल बुखार, इन्फेक्शन जैसी समस्या महसूस होगी। लापरवाही बिल्कुल ना बरतें और उचित इलाज लें।

 

कुंभ:
नजदीकी मित्रों तथा संबंधियों के साथ रिश्तों में मधुरता आएगी तथा चल रही गलतफहमियां भी दूर होंगी। पूर्व में किए गए धन निवेश से आज लाभ हो सकता है। आपकी कार्यकुशलता द्वारा उम्मीद के अनुरूप लाभ भी प्राप्त होगा। परिवार के साथ कोई धार्मिक यात्रा का भी प्रोग्राम बनेगा। आपको उतावलापन एवं भावना के प्रवाह में बहने से बचना होगा। बिना मतलब की बदनामी या झूठा आरोप लगने की संभावना भी दिख रही है। इसलिए आज किसी भी प्रकार के महत्वपूर्ण कार्यों को स्थगित ही रखें। किसी से भी ऐसा वादा ना करें, जिसे पूरा करने में दिक्कत आए। कामकाज में नई उपलब्धियां आपका इंतजार कर रही हैं। आज आपकी कोई योग्यता आपको निर्णय लेने में सहायता करेगी। युवाओं को किसी प्रतियोगिता आदि में सफलता मिलने से नौकरी मिलने की पूरी उम्मीद है। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों से तारीफ मिलेगी। घर में सुखद और शांतिपूर्ण माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में गलतफहमियों को बढ़ाने की बजाय संवाद के माध्यम से दूर करने का प्रयास करें। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। किसी प्रकार की चिंता ना करें। परंतु वर्तमान मौसम से अपना बचाव रखना जरूरी है।

 

मीन:
आपका स्वाभिमान कैसी भी परिस्थिति में हिम्मत व साहस नहीं छोड़ने देता। यही आप की सबसे बड़ी संपत्ति है। संतान की शिक्षा से संबंधित कोई महत्वपूर्ण कार्य होगा। इच्छुक शिक्षण संस्थान में दाखिला मिलेगा। अनुभवी तथा जिम्मेदार लोगों का मार्गदर्शन आपको और अधिक मजबूत बनाएगा। अपने क्रोध व आवेश पर जरूर नियंत्रण रखें, क्योंकि कुछ समय से शारीरिक परेशानी की वजह से आपके स्वभाव में चिड़चिड़ापन आ रहा है। रुपए-पैसे के मामले में किसी पर भी अधिक भरोसा ना करें। किसी कीमती वस्तु के ना मिलने से भी मन परेशान रहेगा। कारोबारी हालत दिन-प्रतिदिन सुधरेगी। कर्मचारियों द्वारा आपके काम में पूरी सहायता मिलेगी। अफसरों के साथ रिश्तों में सुधार होगा। छोटी-छोटी बातों पर क्रोध आ जाना आपके व्यवसायिक संबंधों को खराब कर सकता है, इसलिए अपनी इस कमजोरी पर विजय हासिल करें। जीवनसाथी आपकी परिस्थितियों में पूरी तरह से सहयोग देगा साथ ही माता-पिता व घर के बड़े बुजुर्गों का भी आशीर्वाद व स्नेह आपके आत्मविश्वास को बनाकर रखेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। किसी भी प्रकार की चिंता ना करें।

Parvatanchal