शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज़ आपके भाग्य के सितारे

शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज़ आपके भाग्य के सितारे
Spread the love

 

आज़ का राशिफल: शुक्रवार, 31 जनवरी 2025

मेष:
संबंधों को अच्छे तरीके से निभाने के कारण आप सबके चहेते बने रहेंगे। अपनी योजनाओं पर काम करने के लिए अच्छा समय है। आपको अपनी कोशिशों के बेहतर नतीजे मिल सकते हैं। जरूरतमंद की मदद करने से आपको मानसिक और आत्मिक सुख मिल सकता है। कोई समस्या भी हल होगी। पैसों का लेनदेन बेहद सावधानी से करें। मानसिक सुकून के लिए एकांत में समय बीताएं। नजदीकी संबंधी के साथ चल रहा विवादित मामला और उलझ सकता है, इसलिए थोड़ा शांत रहें। कार्यक्षेत्र में समान विचारधारा के लोगों से मेलजोल आपके लिए फायदेमंद रहेगा। साझेदारी पर बातचीत होगी। काम का बोझ भी बढ़ने वाला है। नौकरीपेशा लोगों को लक्ष्य प्राप्ति के लिए कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। परिवार के साथ सुखद समय बीतेगा। बाहरी लोगों का दखल न होने दें। प्रेम संबंधों में रोमांटिक माहौल रहेगा। मुलाकात भी हो सकती है। थकान और बदन दर्द से परेशान हो सकते हैं। तुरंत इलाज लें।

 

वृष:
घर बदलने या प्रॉपर्टी खरीदने की योजना बन रही है, तो उससे संबंधित गतिविधि आगे बढ़ सकती है। इस समय निजी कामों को भी ऊर्जा के साथ पूरा करने का जज्बा रहेगा। विद्यार्थियों की किसी विषय को लेकर चल गई समस्या का समाधान मिलेगा। किसी तरह की यात्रा को स्थगित रखना उचित रहेगा। उससे समय और पैसे का नुकसान होगा। अजनबी लोगों पर भी भरोसा न करें। किसी मित्र या संबंधी के साथ अपने सामर्थ्य का भी पूरा ध्यान रखें। कारोबारी गतिविधियों में सुधार होगा। विस्तार संबंधी नई योजनाएं बनेंगी। सूझबूझ से काम लेने की जरूरत है। सहयोगियों और कर्मचारियों की मदद से आपकी कोई समस्या सुलझ सकती है। इनकम के सोर्स बढ़ सकते हैं। पति-पत्नी के बीच चल रही गलतफहमियां दूर होने से संबंधों में मधुरता आएगी। लव पार्टनर के साथ मनोरंजक पल बीतेंगे। वर्तमान मौसम से एलर्जी हो सकती है। व्यवस्थित दिनचर्या रखें। खान-पान पर ध्यान दें।

 

मिथुन:
आज कुछ खास लोगों से मुलाकात के मौके मिलेंगे। जो कि फायदेमंद रहेंगे। इन अवसरों का उचित लाभ उठाएं। अपनी प्रतिभा और क्षमता का भरपूर उपयोग करने का अवसर मिलेगा। परिवार के साथ धार्मिक कामों में समय बीतेगा। अत्यधिक जिम्मेदारियों की वजह से आपके निजी काम बीच में अटक सकते हैं। बेहतर होगा अपने काम लोगों से बांट लें। दिखावे की प्रवृत्ति के कारण बिना सोचे-समझे फिजूलखर्ची न करें। इससे लोगों में जलन की भावना बढ़ेगी। व्यवसाय में उतार-चढ़ाव रहेंगे। किसी अधीनस्थ कर्मचारी की वजह से कोई नुकसान होने की आशंका है। बेहतर होगा सभी महत्वपूर्ण काम अपनी देखरेख में करवाएं। ऑफिस में किसी विशेष काम को पूरा करने के लिए अधिकारियों का दबाव रहेगा। पारिवारिक सदस्यों के बीच किसी तरह की गलतफहमी न होने दें। इसका नकारात्मक असर घर की व्यवस्था पर पड़ेगा। प्रेम संबंधों से दूर रहें। खानपान में लापरवाही की वजह से पेट में दर्द व एसिडिटी रहेगी। देसी इलाज करें।

 

कर्क:
थकान से राहत पाने के लिए दिनचर्या में सुधार करें। मन मुताबिक कामों में समय बीताएं। प्राकृतिक वातावरण में कुछ समय रहने से आपको नई ऊर्जा और स्फूर्ति महसूस होगी। घर से निकलते समय बड़ों का आशीर्वाद जरूर लें। भाइयों के साथ किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। धैर्य और संयम रखें। संबंध खराब होने से बचाएं। अनिर्णय की स्थिति में अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना उचित रहेगा। अतिरिक्त जिम्मेदारियां रहेंगी। नौकरी में विशेष काम की जिम्मेदारी मिल सकती है। प्रमोशन भी मिलने की भी संभावना है। कारोबार में मेहनत के अनुकूल परिणाम न मिलने से तनाव हो सकता है। विरोधियों की गतिविधियों को नजरअंदाज न करें। कपड़ों के व्यापारियों को अच्छा मुनाफा होने की उम्मीद है। घर के सदस्य की उपलब्धि से उत्सव भरा माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में नजदीकी आएगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। अपनी दैनिक दिनचर्या को व्यवस्थित और संयमित रखें।

 

सिंह:
स्वास्थ्य संबंधी पुरानी समस्या से राहत महसूस करेंगे। शारीरिक और मानसिक सुकून मिलेगा। कोई विशेष प्रयोजन भी हल होने वाला है। पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनी छुपी हुई प्रतिभा को रचनात्मक संबंधी कामों में लगाएं। युवा अपने भविष्य संबंधी प्रोजेक्ट को लेकर जल्दबाजी न करें। फिलहाल कोई भी उचित परिणाम हासिल नहीं होगा। आज किसी को भी पैसा उधार देने के लिए दिन ठीक नहीं है। कोई बुरी खबर मिल सकती है। बिजनेस के कामों में दिन अच्छा रहेगा। इनकम के सोर्स बढ़ाने का मौका मिल सकता है। कार्य स्टाफ की मदद से सुचारू रूप से व्यवस्थित हो जाएंगे। सरकारी नौकरीपेशा लोगों को अतिरिक्त काम संभालना पड़ेगा। तनाव लेने की बजाय कार्य क्षमता बनाए रखें। पति-पत्नी में सामंजस्य की कमी रहेगी। परिवार के साथ मनोरंजन प्रोग्राम बन सकता है। नजदीकी मित्र से मुलाकात होगी। असंतुलित दिनचर्या से सिर दर्द व माइग्रेन की दिक्कत हो सकती है। ज्यादा मसालेदार खाना खाने से बचें। पानी ज्यादा पिएं।

 

कन्या:
बड़े लोगों के मार्गदर्शन से अधूरे कामों में तेजी आएगी। रुका पैसा भी मिल सकता है। इलेक्ट्रॉनिक वस्तुएं खरीदने के लिए दिन शुभ है। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा का भी प्रोग्राम बन सकता है। कोई भी काम करते समय सावधानी रखें। अपने गुस्से पर काबू रखें। बनते काम बिगड़ सकते हैं। आत्म अवलोकन से अपनी इस कमी को भी दूर करने की कोशिश करें। कानूनी गतिविधियों में दखलअंदाजी से मान-हानि हो सकती है। बिजनेस का रुका काम फिर से शुरू हो सकता है। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट संबंधी बिजनेस के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई है। पूरी तरह कोशिश करते रहें। उपलब्धियों को हाथ से निकलने न दें। बिजनेस को लेकर लंबी यात्रा का प्लान बन सकता है। व्यस्तता के बावजूद थोड़ा समय लाइफ पार्टनर के लिए जरूर निकालें। आपसी संबंधों में मधुरता आएगी। प्रेम संबंधों में भी मजबूती आएगी। बदलते मौसम से गला खराब और बुखार जैसा महसूस होगा। डॉक्टर की सलाह लिए बिना कोई दवाई न लें।

 

तुला:
सुखद समय है। अपनी वाणी से दूसरों का दिल जीत लेंगे। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। लोगों की परवाह न करके खुद के कामों पर ध्यान दें। आपको नई उपलब्धियां मिल सकती हैं। रुका हुआ पैसा कलेक्ट करने के लिए समय अच्छा है। दूसरों के मामले में हस्तक्षेप करने से बचें। विवाद हो सकता है। बेहतर होगा अपने कामों से ही मतलब रखें। फालतू गतिविधियों में ध्यान न दें। युवा अपने भविष्य की चिंता को लेकर परेशान हो सकते हैं। कारोबार में विस्तार संबंधी योजना बनाई है, तो उस पर काम करने के लिए समय अनुकूल है। रुकी हुई पेमेंट मिल जाने से आर्थिक समस्या हल हो जाएगी। नौकरीपेशा लोगों के पदोन्नति के मौके मिल सकते हैं। अपने काम पूरे मन से करें। जीवनसाथी का आपके प्रति भावनात्मक लगाव संबंधों में मजबूती लाएगा। प्रेम संबंधों के मामले में खुद को भाग्यशाली महसूस करेंगे। खांसी-जुकाम जैसी परेशानी महसूस हो सकती है। ज्यादा भीड़ और पॉल्यूशन वाली जगह पर जाने से परहेज करें।

 

वृश्चिक:
बड़े लोगों के सानिध्य में काम करने का मौका मिलेगा। जो बहुत सकारात्मक रहेगा। करीबी संबंधी के विवाह का प्रस्ताव आने से खुशी का माहौल रहेगा। कुछ दिक्कतें भी आ सकती हैं, लेकिन आप समाधान ढूंढ लेंगे। अपरिचित लोगों के साथ संपर्क न बढ़ाएं। अपने कामों में व्यस्त रहें। परिवार को लेकर मन में असुरक्षा की भावना आ सकती है। यह सिर्फ आपका वहम होगा। वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न करें। व्यवसाय में महत्वपूर्ण और कुछ कड़े फैसले लेने की जरूरत है। खुद को साबित करने के लिए और मेहनत करें। किसी बड़े अधिकारी या राजनीतिज्ञ की मुलाकात से आपका बड़ा काम पूरा हो सकता है। ऑफिशियल यात्रा का प्लान भी बन सकता है। पारिवारिक सदस्यों के तालमेल से घर में सकारात्मक ऊर्जा रहेगी। एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर से दूरी रखें, तो अच्छा होगा। सिर दर्द और माइग्रेन जैसी परेशानी हो सकती है। ठंडा और बासी खाना खाने से परहेज करें। शांत रहें।

 

धनु:
कुछ समय से चल रही व्यस्तता से राहत मिलेगी। सामाजिक कामों से जुड़ने का मौका मिलेगा। लक्ष्य पर फोकस रहेंगे तो जीत मिलेगी। सूझबूझ और विवेक से काम करने से हर काम आपके पक्ष में रहेगा। कामकाज में कुछ रुकावट आ सकती है। बेहतर होगा किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा न करें। संतान की परेशानियों का समाधान करने में आपका सहयोग जरूरी है। किसी विपरीत परिस्थिति में अपने गुस्से को शांत रखें। व्यवसाय संबंधित कई तरह की संभावनाएं सामने आएंगी। पूरा ध्यान अपने व्यवसाय पर दें। युवाओं को करियर से संबंधित शुभ समाचार मिलेगा। सरकारी नौकरी में किसी बात को लेकर अधिकारी नाराज हो सकते हैं। घर में खुशियों भरा माहौल रहेगा। दोस्त और परिवार के साथ मौज मस्ती में समय बीतेगा। अविवाहित लोगों को कोई प्रपोजल मिल सकता है। किसी व्यक्तिगत चिंता की वजह से नींद न आने जैसी परेशानी होगी। योगा, मेडिटेशन पर भी जरूर ध्यान दें।

 

मकर:
व्यवस्थित दिनचर्या रहेगी, लेकिन मेहनत भी ज्यादा होगी। महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय घर के बड़े लोगों की सलाह जरूर लें। ऐसा करना आपके लिए बहुत फायदेमंद रहेगा। घर के परिवर्तन संबंधी योजना पर काम शुरू हो सकता है। दूसरों के मामलों में दखल देने की बजाय अपने कामों पर ही ध्यान दें। कामकाज के लिए होने वाली यात्राओं को टाल दें। गैर कानूनी कामों में दिलचस्पी न लें, वरना कोई दंड भी भुगतना पड़ सकता है। व्यापार में नए लोगों और नई पार्टियों के साथ डील करते समय सावधानी रखें। इस समय अपने काम की क्वालिटी बेहतर बनाने की जरूरत है। इलेक्ट्रॉनिक व्यवसाय में मुनाफा होगा। ऑफिस में किसी सहयोगी से विवादित स्थिति बन सकती है। पारिवारिक माहौल सुखद और व्यवस्थित रहेगा। प्रेम संबंधों में मर्यादा रखना बहुत जरूरी है। शारीरिक कमजोरी और थकान से बचने के लिए आराम करें। कमर दर्द हो सकता है।

 

कुंभ:
अपनी दिनचर्या और काम करने के तरीके में समय अनुसार परिवर्तन लाना भी जरूरी है। कोई भी निर्णय दिल की बजाय दिमाग से लें। इससे आप किसी नुकसान से बच जाएंगे। संतान की गतिविधियों से मन प्रसन्न रहेगा। जमीन-जायदाद से जुड़े मामले आपसी तालमेल से सुलझाएं, तो ज्यादा बेहतर रहेगा। पैसों का लेनदेन स्थगित रखें। आपका पैसा फंस सकता है। युवाओं को किसी इंटरव्यू में सफलता न मिलने से निराशा हो सकती है। कारोबार में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। पार्टनरशिप में पारदर्शिता रखना बेहद जरूरी है। राजनीति से जुड़े लोगों को मनचाही जिम्मेदारी मिल सकती है। गैर कानूनी कामों में रुचि न लें। युवाओं को नौकरी मिलने की संभावना है। पारिवारिक वातावरण सुखद और अनुशासित रहेगा। प्रेम संबंधों में किसी तरह का भावनात्मक आघात लगने से दूरियां हो सकती हैं। खानपान का विशेष ख्याल रखना होगा। पेट से संबंधित समस्या आपकी दिनचर्या को अस्त-व्यस्त कर देगी।

 

मीन:
अपने काम योजना बनाकर करने की आवश्यकता है। अनुभवी लोगों की सलाह और मार्गदर्शन पर जरूर ध्यान दें। आपको आगे बढ़ने का कोई रास्ता मिल सकता है। गुस्से पर काबू रखना जरूरी है। कई बार जल्दबाजी और अति उत्साह में बना बनाया काम बिगड़ सकता है। जिससे पारिवारिक सुख-शांति पर असर पड़ेगा। अपने लक्ष्य के पर पूरा ध्यान रखें। नौकरी और बिजनेस में आगे बढ़ाने की योजना पर काम हो सकता है। उस पर दोबारा विचार जरूर करें। व्यवस्था बनाए रखने में हल्की-फुल्की परेशानियां आएंगी। आप बुद्धिमत्ता और विवेक से सभी परेशानियों को शांति से सुलझा लेंगे। पारिवारिक मनोरंजन के प्रोग्राम बनेंगे। किसी बच्चे के जन्म की खबर मिल सकती है। मौसमी बीमारियों से सावधान रहें। त्वचा संबंधी दिक्कत उत्पन्न हो सकती हैं।

Parvatanchal