शुभ दिन: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे

शुभ दिन: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे
Spread the love

 

आज़ का राशिफल: गुरुवार, 04 जनवरी 2024

मेष:
जिंदगी में कुछ बदलाव आ सकते हैं। करियर के मोर्चे पर शानदार घटनाक्रम देखने को मिलेंगे। आपको नये लोगों से थोड़ा संभलकर रहना चाहिए। आपको बिजनेस में विरोधियों से बचकर रहना चाहिए। घर का माहौल ठीक-ठाक रहेगा। सेहत पर आपको पूरा ध्यान देना होगा।परिवार में आपके गुणों की प्रशंसा होगी, जिससे आपका मन खुश रहेगा। आप अपनी कोई बात दोस्तों से शेयर कर सकते हैं। शेयर मार्केट में निवेश के लिए बेहतरीन दिन है। बीमारी में सुधार का समय है। सेहत कमजोर रहेगी। आज आप का नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। संबंधों के लिए समय अनुकूल रहेगा। गुस्से से काम बिगड़ेगा, लेकिन परिवार के साथ आनंद से समय बिताएंगे। दोस्त के साथ ऑउटिंग पर जाएंगे।

 

वृष:
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। व्यापार में भी वृद्धि होगी। आपको किसी नए कॉन्टैक्ट से फायदा होगा। दांपत्य जीवन में खुशी भरे पल आएंगे। मेहनत जारी रखें। धन हानि की संभावना है। इसलिए धन का निवेश करने से अभी रुक जाएं। परिवार के बुजुर्गों की सेहत कमजोर हो सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूर रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और स्वादिष्ट भोजन का आनंद लेंगे। नौकरी में काम तेजी से करेंगे और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। प्रेम का अहसास होगा, लेकिन झिझक की वजह से इजहार नहीं करेंगे। पारिवारिक विवाद से बचेंगे तो अच्छा रहेगा। मनचाहा साथी मिलेगा।

 

मिथुन:
आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। इनकम में बढ़ोतरी होगी। परिवार में आपके गुणों की प्रशंसा हो सकती है। नई तकनीक अपनाने से आपके व्यापार में वृद्धि हो सकती है। लगातार काम में लगे रहना आपको थकान और तनाव दे सकता है। दांपत्य जीवन के लिहाज से दिन बढ़िया रहेगा। रिश्ते में प्रेम बढ़ेगा। व्यवसाय सामान्य चलेगा, लेकिन वाणी से काम बिगड़ेगा। आज सेहत खराब होगी, सचेत रहें। आज पढ़ाई के लिए कठिन परिश्रम करना हितकर रहेगा। पुराने प्रेम के लिए दिन उत्तम है। क्रोध पर काबू रखें, वरना संबंध खराब होंगे। अचानक स्थानांतरण होगा, एक शहर से दूसरे शहर में निवास करेंगे।

 

कर्क:
आज का दिन घरेलू हलचल से भरा रहेगा। आय में बढ़ोतरी तो होगी, व्यवहार में बदलाव से आप परेशान रहेंगे। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। परिवार वालों के सहयोग में कमी आएगी। दांपत्य जीवन में तनाव बढ़ेगा। आज काम के तनाव से खुद को मुक्त रखने की कोशिश करें। व्यवसाय में रुका हुआ धन मिलने के लिए बढ़िया दिन है। सेहत सामान्य रहेगी। बच्चों का ख्याल रखें। नौकरी में किसी भी उच्चाधिकारी से बहस से बचने में भलाई है। संबंध खराब होंगे, धैर्य रखें। परिवार के साथ रहेंगे, लेकिन मन बेचैन और कहीं और रहेगा। संतान सुख मिलेगा।

 

सिंह:
आज आपको किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। अपनी बुद्धि का प्रयोग करके काम में सफलता हासिल करेंगे। आप लोगों को अपनी योजनाओं से सहमत कर लेंगे। आपको सबका पूरा साथ मिलेगा। लवमेट के लिए भी आज का दिन अनुकूल रहेगा। आप किसी नई तकनीक को सीखने की भी कोशिश कर सकते हैं। व्यवसाय में विस्तार की योजना सफल रहेगी। मानसिक तनाव मिलेगा और शारीरिक रुप से थकान महसूस करेंगे। सरकारी कामों में सफलता मिलेगी। पदोन्नति की संभावना है। साथी से अपने दिल की बात करेंगे, लेकिन दर्द मिलेगा। संतान की चिंता सताएगी। भ्रम की स्थिति बनेगी।

 

कन्या:
आज नौकरी करने वालों को दिक्कत हो सकती है। व्यापार में वृद्धि होगी। प्रेम जीवन में खुशियों के पल आएंगे। रोमांस बढ़ेगा। दांपत्य जीवन में तनाव का सामना करना पड़ सकता है। मेहनत करने के बाद भी उचित परिणाम न मिलने से निराशा हाथ लगेगी। यात्रा न करें। स्वास्थ्य के प्रति आपको थोड़ा संजीदा होना होगा। आज अपने व्यवसाय पर पूरा ध्यान दें। सेहत का भी ख्याल रखें। सरकारी कामों से लाभ मिलेगा। आप के प्यार को परिवार नहीं समझेगा। पारिवारिक और पैतृक संपत्ति से लाभ मिलेगा। बाहरी लोगों पर भरोसा ना करें।

 

तुला:
आज का दिन शानदार रहेगा। आपको किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। आय के नए स्रोत मिलेंगे। आपकी धन-संपत्ति में वृद्धि होगी। खर्चे भी नियंत्रण में रहेंगे। ऑफिस का काम रोज की तुलना में बेहतर तरीके से होगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मधुर होंगे। आप खुद को सेहतमंद महसूस करेंगे। आपको आगे बढ़ने के लिए नई योजनाएं बनानी पड़ सकती हैं। स्वास्थ्य लाभ होगा। व्यवसाय में लेन-देन से बचें। आज आप के घर में किसी सदस्य की तबियत खराब हो सकती है। नौकरी में मनमुताबिक काम करेंगे। आज आप को प्यार मिलेगा। भाई-बहनों के साथ मेलजोल से रहेंगे और यात्रा के योग है। आध्यात्म की ओर झुकाव होगा।

 

वृश्चिक:
आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। मेहनत से कामों में सफलता मिलेगी। इनकम बढ़ेगी। मन हर्षित होगा। परिवार में खुशी रहेगी। दांपत्य जीवन में प्रेम और रोमांस बढ़ेगा। प्रेम जीवन के लिहाज से दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। परिवार के छोटों का स्वास्थ्य खराब रहेगा।आपका दिन अच्छा रहेगा। आपके मन में नए-नए विचार आ सकते हैं। माता-पिता अपने बच्चों को नयी ड्रेस आदि खरीदवा सकते हैं।  व्यवसाय और व्यवसायिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। सेहत सामान्य रहेगी। नौकरी में किसी प्रोजेक्ट पर हामी भरने से पहले विचार कर लें। दांपत्य जीवन रोमांटिक रहेगा। पारिवारिक और सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शादी के लिए परेशान रहेंगे।

 

धनु: 
आज के दिन आपको धन लाभ के योग हैं। निजी जीवन और प्रोफेशनल लाइफ में उन्नति के अवसर मिलेंगे। कोई जरूरी काम अपने लोगों की मदद से हल होगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सफलता मिलने के आसार हैं। एक समय में एक ही काम पर फोकस करें तो जल्द ही सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। रचनात्मक और कलात्मक कामों में सफलता मिलेगी। आप लगभग हर काम में सफल होंगे। सेहत का ख्याल रखें, घर में किसी की तबियत खराब होने से परेशान रहेंगे। बेरोजगार लोग रोजगार का प्रयास करेंगे। आज किसी के बहकावे में आने से बचें, वरना परेशान रहेंगे। परिवार के लोगों का ख्याल रखें और अपने सामान की रक्षा करें। आप भावनात्मक तौर पर बहुत संवेदनशील हैं।

 

मकर:
आज का दिन कार्य क्षेत्र में स्थिति आपके अनुकूल रहेगी। व्यापार में उतार-चढ़ाव रहेगा। धन की आवक होगी। नौकरी में अच्छे हालात बनेंगे। खर्चों पर नियंत्रण रखें। विरोधियों से सतर्क रहें। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। खान-पान का ध्यान रखें। रचनात्मक काम करेंगे। अगर आप संगीत के क्षेत्र से जुड़े हैं, तो आपको तरक्की के कई नये रास्ते नजर आ सकते हैं। कानूनी मामलों में नुकसान होंगे, व्यवसाय में सतर्कता बरतें। खान-पान में संतुलन रखें और योग-ध्यान करें। नौकरी और पढ़ाई में संघर्ष के बाद लाभ मिलेगा। साथी से धोखा मिलेगा। परिवार में भाई-बहनों से विवाद और मतभेद हो सकता है। धर्म-अध्यात्म में मन लगेगा।

 

कुंभ:  
आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। भाग्य का सितारा बुलंद होने से काम में सफलता मिलेगी। व्यापार में वृद्धि होगी। थोड़ी मेहनत से आपको किसी बड़े धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में भी स्थिति आपके पक्ष में रहेगी। परिवार में भी एकजुटता रहेगी। प्रेम जीवन में दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। व्यापार के लिए शुभ और फलदायक दिन है। आपको उन्नति मिल सकती है। सेहत सामान्य रहेगी। नौकरी में कई अवसर हाथ लगेंगे। छात्रों का ध्यान पढ़ाई में लगेगा। दोस्तों से मिलना होगा। परिवार में मांगलिक आयोजन और उत्सव का माहौल बनेगा। माता-पिता के साथ संबंध मजबूत होंगे। पुत्र और पत्नी का सुख मिलेगा।

 

मीन:
आज का दिन आपका भाग्य बदलने के लिए तैयार है। आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रह सकता है। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। व्यापार में भी वृद्धि होगी। परिवार में सुख, शांति और प्रेम बढ़ेगा। विरोधियों पर आप भारी पड़ेंगे। स्वास्थ्य समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं। दूसरों की मदद करेंगे। व्यापार में लाभ के अवसर मिलेंगे। सेहत अच्छी रहेगी। नौकरी में बड़ों का मार्गदर्शन मिलेगा और पदोन्नति की संभावना बन रही है। आज साथी के मनोभाव को समझेंगे। परिवार में हर्षोल्लास का माहौल बनेगा। विरोधियों से सावधान रहें।

Parvatanchal