शिकंजा: स्मैक के साथ पुलिस के हत्थे चढ़े बीफार्मा और बीएससी के छात्र, यूपी के रहने वाले हैं दोनों

शिकंजा: स्मैक के साथ पुलिस के हत्थे चढ़े बीफार्मा और बीएससी के छात्र, यूपी के रहने वाले हैं दोनों
Spread the love

विकासनगर। सेलाकुई पुलिस ने दो छात्रों को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 22 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। इसमें से एक बीएससी जबकि दूसरा बीफार्मा का छात्र है। दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। सेलाकुई थानाध्यक्ष शैंकी कुमार ने बताया कि गुरुवार देर शाम को सेलाकुई पुलिस चेकिंग कर रही थी। पुलिस को देखकर दो बाइक सवार भाग गए। पुलिस ने पीछाकर दोनों को पकड़ लिया। दोनों की चेकिंग की गई तो दोनों की जेब से दो पन्नी बरामद हुईं। पन्नी को खोला गया तो उसमें 22 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ करने पर आरोपियों की पहचान साहबान पुत्र इसरार और साहिल पुत्र सलीम, दोनों निवासी भनेड़ा खास, थाना देवबंद जिला सहारनपुर के रूप में हुई। साहबान बीएससी सेंकेड ईयर का छात्र है, जबकि साहिल जामिया देवबंद से बीफार्मा कर रहा है। पुलिस को दोनों ने बताया कि यह स्मैक मजदूरों व स्कूली छात्रों को बेचने के लिए लाए थे। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस ऐक्ट में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

Parvatanchal