शिकंजा: सात माह के मासूम के अपहरण का मात्र 24 घंटो में ही खुलासा, आरोपी पति-पत्नी गिरफ्तार

शिकंजा: सात माह के मासूम के अपहरण का मात्र 24 घंटो में ही खुलासा, आरोपी पति-पत्नी गिरफ्तार
Spread the love

 

हरिद्वार। 7 माह के मासूम का अपहरण किये जाने का मात्र 24 घंटो में ही खुलासा करते हुए पुलिस ने एक महिला सहित दो अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया है। अपहरणकर्ता पति-पत्नी हैं जिन्होंने एक भीख मांगने वाली महिला को धोखा देकर उसके बच्चे का हर की पैड़ी क्षेत्र से अपहरण कर लिया था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि कल मंजू पत्नी टुनटुन निवासी चंडीघाट, कोतवाली नगर अपने बच्चे शिवा उम्र 7 माह के साथ मथुरा पूड़ी वाले के पास भीख मांगने के लिये बैठी थी। बताया कि इस दौरान एक अज्ञात महिला द्वारा प्लान बना कर पीड़िता मंजू को लालच देकर आटा लेने भेजा गया। इस दौरान जैसे ही पीड़िता आटा लेने गई उक्त महिला वहां से उसका बच्चा लेकर फरार हो गई।
मामले में पुलिस ने कोतवाली नगर में मुकदमा दर्ज कर बच्चे व अपहरणकर्ताओं की तलाश शुरू कर दी। घटना की गम्भीरता को देखते हुये एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह द्वारा बच्चे की सकुशल बरामदगी के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया। गठित टीमों द्वारा सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज चेक कर आज अपहृत बच्चे शिवा को आनंद विहार आईएसबीटी बस अड्डे, दिल्ली से सकुशल बरामद कर अपहरणकर्ता एक महिला सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम तमन्ना खातून (23) पत्नि राजेन्द्र कुमार राठौर व राजेन्द्र कुमार राठौर पुत्र सियाराम निवासी अहिरन टोला थाना बेनीगंज जिला हरदोई उ.प्र. बताया। अपहरणकर्ता पति पत्नी है जिन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Parvatanchal