शिकंजा: शादी का झांसा देकर नाबालिगों को भगा कर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
टिहरी। दो नाबालिग लड़कियों को शादी का झांसा दे कर भगा ले जाने वाले आरोपियों को टिहरी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। किशोरियों के मोबाइल के सहारे पुलिस आरोपियों तक पहुंची।
थाना मुनि की रेती में 11 सितंबर को चंद्रेश्वर नगर, थाना ऋषिकेश (मूल निवासी पश्चिम चंपारण बिहार) निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज करायी थी कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री और उसकी 15 वर्षीय सहेली को कोई बहलाफुसला कर भगा ले गया है। पुलिस ने मामले की छानबीन कर मुकदमा दर्ज किया। मामले की जांच उपनिरीक्षक किशन देवरानी थाना मुनि की रेती को दी गयी।
नाबालिग अपहर्ताओं से सम्बन्धित मामला होने के कारण उनकी बरामदगी के लिए पुलिस की विभिन्न टीमों का गठन किया गया। इन टीमों ने सीसीटीवी कैमरे चेक किये, होटलों में जांच की, किशोरियां की सहेलियों से पूछताछ की। गठित टीमों ने नाबालिग अपहर्ताओं की बरामदगी के लिए गहन जांचपड़ताल की गयी। टीम द्वारा मुनि की रेती, ऋषिकेश, रेलवे स्टेशन ऋषिकेश,लक्ष्मण झूला, रायवाला, रानीपोखरी के आस- पास करीब 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरों को चेक किया गया।
सर्विलांस और मैनुअल सूचना एकत्रित कर गहन विश्लेषण किया गया। 12 सितंबर को गुमशुदा किशोरी के पास मोबाइल फोन की लोकेशन के आधार पर उनकी लोकेशन हरिद्वार, मेरठ, लुधियाना होना पाया गया। जिसके आधार पर गठित पुलिस टीम द्वारा दोनों किशोरियों को आज बंदा पुल, निकट बस स्टैंड ऋषिकेश के पास से बरामद कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम प्रकाश मिश्रा (19) पुत्र नंद गोपाल मिश्रा निवासी श्यामपुर फाटक, मनसा देवी मोहल्ला, थाना कोतवाली ऋषिकेश तथा गुड्डू राम (20) पुत्र अखिलेश राम निवासी शीशम झाड़ी, थाना मुनि की रेती जनपद टिहरी गढ़वाल बताया। बताया कि शादी करने के लिए दोनों को 10 सितंबर को घर से भगाकर ले जा रहे थे।
पुलिस टीम
1.वरिष्ठ उपनिरीक्षक योगेश चंद्र पांडेय थाना मुनि की रेती
2.उ0नि0 किशन देवरानी चौकी प्रभारी कैलाश गेट थाना मुनिकीरेती टि0ग0
3.उप0नि0 आशीष शर्मा चौकी प्रभारी ढलवाला थाना मुनि की रेती
- हे0का0 140 कुलदीप थाना मुनिकीरेती टि0ग0।
- म0का0 08 अंजलि भंडारी थाना मुनिकीरेती टि0ग0।
सी आई यू टीम
1 उपनिरीक्षक श्री ओम कांत भूषण सीआईयू कार्यालय।
2.का0 नजाकत।
3.का0 आशीष नेगी।

