शिकंजा: विधायक कार्यालय में फायरिंग मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

शिकंजा: विधायक कार्यालय में फायरिंग मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार
Spread the love

 

हरिद्वार। विधायक के कैंप कार्यालय में फायरिंग मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस प्रकरण में पुलिस पूर्व में ही पांच लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।
विदित को कि विधायक के कैंप कार्यालय में हुई फायरिंग मामले में जुबैर काजमी की लिखित तहरीर पर पुलिस ने कोतवाली रुड़की पर दर्ज मुकदमे में पुलिस ने एक और आरोपी बिरेन्द्र को सिविल लाईन क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। इस मुकदमे में कोतवाली रुड़की पुलिस 5 आरोपियों को पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार टीमें दबिश दे रही है।

Parvatanchal