शिकंजा: पुलिस ने 10.44 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक नशा तस्कर को दबोचा

शिकंजा: पुलिस ने 10.44 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक नशा तस्कर को दबोचा
Spread the love

 

राजेन्द्र शिवाली
पौड़ी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध कठोर कार्यवाही किये जाने के निर्देश पर आज अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार चन्द्र मोहन सिंह, क्षेत्राधिकारी श्रीनगर अनुज कुमार के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक श्रीनगर मणिभूषण श्रीवास्तव व प्रभारी सीआईयू उपनिरीक्षक कमलेश शर्मा के नेतृत्व में श्रीनगर पुलिस व सीआईयू टीम द्वारा श्रीनगर क्षेत्र में संयुक्त रूप से चेकिंग के दौरान कीर्तिनगर पुल के पास से एक व्यक्ति पैदल आ रहा था। वह पुलिस की टीम को देखकर भागने लगा। शक होने पर पुलिस टीम द्वारा उस व्यक्ति को पकड़ कर उससे पूछताछ कर तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से 10.44 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। पुलिस टीम द्वारा रेवड़ी घसिया महादेव श्रीनगर निवासी ऋषभ गिरी पुत्र संजय गिरी को मौके पर ही गिरफ्तार कर बरामद माल को सील किया गया। बरामद स्मैक की कीमत तीन लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस टीम उपनिरीक्षक मुकेश भट्ट, अपर उपनिरीक्षक निजाम अली (सीआईयू श्रीनगर), मुख्य आरक्षी जयप्रकाश सीआईयू, आरक्षी मुकेश आर्या सीआईयू व आरक्षी हरीश सीआईयू शामिल थे।

 

Parvatanchal