शिकंजा: पुलिस ने किया मकान में चोरी का खुलासा, चोरी के लाखों के माल सहित दो आरोपी गिरफ्तार

शिकंजा: पुलिस ने किया मकान में चोरी का खुलासा, चोरी के लाखों के माल सहित दो आरोपी गिरफ्तार
Spread the love

 

देहरादून। बंद मकान में चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया लगभग पांच लाख रुपये का सामान बरामद किया।
मिली जानकारी के अनुसार, कोतवाली डोईवाला पर दलवीर सिंह, निवासी ग्राम खैरी द्वारा मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया गया कि वह किसी कार्य से अपने परिवार के साथ बाहर गये थे, इस दौरान किसी ने उसके घर में घुसकर आलमारी तोड़कर घर में रखे नगद 40 हजार रुपये और कीमती ज्वैलरी चोरी कर लिये। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। घटना के खुलासे तथा चोरों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह द्वारा दिये गये निर्देशों पर तत्काल कोतवाली डोईवाला पर पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण करते हुए आस-पास के लोगों से घटना के सम्बन्ध में जानकारियां एकत्रित की गईं।
घटना स्थल के आस-पास कोई सीसीटीवी कैमरा उपलब्ध नहीं होने के कारण पुलिस टीम द्वारा भौतिक सत्यापन किया गया। पुलिस टीम द्वारा लगातार किये जा रहे प्रयासों से पुलिस टीम द्वारा सौंग नदी पुल के पास तलाशी अभियान  के दौरान शिवम पुत्र भूरा कुमार तथा साहिल पुत्र चमन को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से घटना में चोरी की गई लगभग 05 लाख रुपये मूल्य की ज्वैलरी तथा 40 हजार रुपये नगद बरामद किये गए। पूछताछ में उनके द्वारा बताया गया कि वे दोनों गांव/मौहल्लों में फेरी लगाकर चादर/कपड़े आदि बेचने का कार्य करते हैं। फेरी के काम से गांव/मौहल्लों में घूमने के दौरान वे दोनों रैकी करते हुए बन्द घरों को चिन्हित करते हैं एवं मौका देखकर चिन्हित किये गए घरों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनको न्यायालय में पेश किया जहां से उनको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

Parvatanchal