शिकंजा: पुलिस को मिली बड़ी सफलता, गश्त के दौरान दबोचा तस्कर, कब्जे से 21.7 किलो गांजा बरामद

शिकंजा: पुलिस को मिली बड़ी सफलता, गश्त के दौरान दबोचा तस्कर, कब्जे से 21.7 किलो गांजा बरामद
Spread the love

हरिद्वार। ज्वालापुर पुलिस ने 21.7 किलो गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि एसआई रविंद्र जोशी टीम के साथ गश्त कर रहे थे। इसी दौरान लालपुल अंडरपास के पास एक युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। उसका पीछा कर कट्टे की तलाशी ली तो अवैध गांजा भरा मिला। युवक ने अपना नाम जगदीश, निवासी आदर्श कॉलोनी फकीरपुरा, मुरादाबाद बताया।

परिचित महिला ने अपने नाम करा ली मृतक कर्मचारी की संपत्ति
एक अन्य मामले में नगर निगम में लाइनमैन के पद पर तैनात एक कर्मचारी की मौत के बाद संपत्ति को पत्नी की जगह किसी अन्य महिला को ट्रांसफर कर दिया गया। पत्नी ने कोर्ट के आदेश पर नगर निगम के रिटायर पेशकार और एक अन्य महिला के खिलाफ ज्वालापुर कोतवाली में केस दर्ज कराया है। पत्नी ने आरोप लगाया कि महिला अब पीएफ हड़पने की कोशिश में लगी हुई है। इंस्पेक्टर कुंदन सिंह राणा के मुताबिक ब्रह्मपुरी रावली महदूद निवासी माया देवी ने शिकायत कर बताया कि वर्ष 2010 में उनका विवाह नगर निगम में लाइनमैन रहे प्रवेश कुमार से हुआ था। जिससे उनका एक 14 वर्षीय बेटा भी है। माया देवी ने आरोप लगाया कि पति की जान-पहचान बढ़ने के बाद महिला मुनेश देवी अक्सर उनके घर आने-जाने लगी थी, जिसके चलते परिवार में अनबन शुरू हो गई। आरोप लगाया कि मुनेश देवी की नजर पति की संपत्ति और नौकरी पर थी।

Parvatanchal