शिकंजा: पुलिस के हत्थे चढ़ा धोखाधड़ी का आरोपी संत, 32 लाख रुपए लेकर बेच दी थी दूसरे की जमीन

शिकंजा: पुलिस के हत्थे चढ़ा धोखाधड़ी का आरोपी संत, 32 लाख रुपए लेकर बेच दी थी दूसरे की जमीन
Spread the love

 

हरिद्वार।  भूमि बेचने के नाम पर 32 लाख की रकम ठगने के आरोपी संत को ज्वालापुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।कोतवाली प्रभारी रमेश तनवार ने बताया कि बहादराबाद के काली माता मंदिर निवासी मदन लाल ने तहरीर देकर बताया था कि उसकी जान पहचान लाल मंदिर कालोनी निवासी रमेश नाथ से चली आ रही थी। आरोप लगाया कि रमेश नाथ ने ऊंचा पुल लाल मंदिर स्थित मंदिर के पास की भूमि को अपना बताकर सौदा तय किया था। इसके एवज में उनसे 32 लाख की रकम ले ली थी। बाद में पता चला कि यह भूमि उसकी नहीं है। बताया कि पुलिसने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। बताया कि आरोपी रमेश नाथ को पकड़ लिया गया।

Parvatanchal