शिकंजा: पुलिस की छापेमारी में 30 किग्रा प्रतिबंधित मांस बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार

शिकंजा: पुलिस की छापेमारी में 30 किग्रा प्रतिबंधित मांस बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार
Spread the love

 

रुद्रपुर। आईटीआई थाना पुलिस ने प्रतिबंधित मांस बरामद कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस में मौके से कुल्हाड़ी, छुरी व लकड़ी का गुटका बरामद किया है। शुक्रवार की रात किच्छा की गौवंश स्क्वायड टीम को आईटीआई थाने के ग्राम गुलड़िया में प्रतिबंधित पशु का वध किए जाने की सूचना मिली। सूचना पर स्क्वायड के प्रभारी एसआई प्रवीण कुमार सिंह, पैगा चौकी प्रभारी एसआई कुंदन सिंह रौतेला, एचसी दीवान नाथ, प्रमोद कुमार, महेश राणा आदि ने ग्राम गुलड़िया के एक मकान में दबिश देकर मौके से चार लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने मौके से ग्राम गुलड़िया निवासी नाजिम पुत्र मकबूल, अकील पुत्र मतलूब, आजम पुत्र मुस्तफा व ग्राम फरीदनगर, ठाकुद्वारा निवासी शाहनवाज पुत्र अली शेर को गिरफ्तार कर वहां से 30 किग्रा प्रतिबंधित मांस बरामद कर लिया। थाना प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। सूचना पर पशु चिकित्सा अधिकारी प्रकाश चंद्र वैष्णव ने मांस के सैंपल कब्जे में लेकर जांच के लिए भेजे हैं।
उधर, शक्तिफार्म चौकी पुलिस ने भी शुक्रवार की रात चेकिंग के दौरान एक युवक को 7.11 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। शक्तिफार्म चौकी इंचार्ज प्रकाश चंद्र के नेतृत्व में पुलिस ने कुसमोठ मोड़ से सिरसा मार्ग पर चेकिंग के दौरान ध्रुव हालदार पुत्र प्रभाष हालदार निवासी बारह फैमिली क्वार्टर, बैकुंठपुर नंबर 6 के कब्जे से 7.11 ग्राम स्मैक बरामद की। आरोपी ने बताया कि स्मैक पिपलिया के अमन से खरीदी है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
दूसरी तरफ, पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। शुक्रवार रात एसआई दीपक कौशिक के नेतृत्व में पुलिस ने उकरौली से साधुनगर जाने वाले मार्ग पर संदिग्ध युवक को रोका। पुलिस को देख युवक भागने लगा। पुलिस ने उसे पकड़ लिया। उसने अपना नाम सुरजीत सिंह पुत्र विजय सिंह निवासी साधुनगर बताया। उसके कब्जे से एक तमंचा 315 बोर और एक कारतूस बरामद हुआ। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है। चोरियां करता है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।

Parvatanchal