शिकंजा: जिंदा कारतूस और तमंचा लेकर घूम रहा था रेलवे स्टेशन के बाहर, पुलिस ने पकड़ कर भेज दिया जेल
हल्द्वानी। पुलिस ने अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ ही एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसे कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया है। बनभूलपुरा थाना पुलिस के अनुसार गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि रेलवे स्टेशन के पास एक युवक अवैध तमंचा लेकर घूम रहा है। इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने घेराबंदी कर युवक को दबोच लिया। तलाशी में उसके पास से 315 बोर का तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद हुआ। इस पर आरोपी मुकेश वर्मा उर्फ चिकारा मूल निवासी ग्राम नयागांव, काली मंदिर के पास, थाना मैलानी, जिला लखीमपुर खीरी (यूपी) और हाल निवासी वैलेजालीलॉज बताया। पकड़े गए बदमाश ने बताया कि उसने तमंचा उसने छोटू नामक सख्श से लिया है। उसके माध्यम से वह लोगों को डरा-धमका कर लूटपाट करने का काम करता है। पुलिस के अनुसार पकड़ा गया बदमाश पूर्व में भी जेल की हवा खा चुका है। पुलिस ने उसे कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया है।

