शिकंजा: चेकिंग के दौरान चोरी की तीन बाइकों के साथ एक युवक गिरफ्तार

शिकंजा: चेकिंग के दौरान चोरी की तीन बाइकों के साथ एक युवक गिरफ्तार
Spread the love

रुड़की।  पुलिस ने मंगलवार रात को चेकिंग के दौरान एक युवक को चोरी की बाइक के साथ पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर दो अन्य चोरी की बाइक भी बरामद की है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश कर दिया गया है। पिरान कलियर थाना प्रभारी दिलबर सिंह नेगी ने बताया कि मंगलवार रात को धनौरी चौकी प्रभारी हेमदत्त भारद्वाज अपनी टीम के साथ मेहवड़ पुल के पास वाहनों की चेकिंग जारी थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बगैर नंबर प्लेट की एक बाइक को रोक लिया। इसके चालक से बाइक संबंधित दस्तावेज मांगे तो वह नहीं दिखा पाया। आरोपी जहांगीर निवासी माधोपुर कोतवाली गंगनहर हाल निवासी पटेलनगर, देहरादून ने बताया कि वह देहरादून में काम करता है। बताया कि कुछ दिन पहले वह देहरादून से तीन बाइक चोरी कर के लाया था। एक बाइक को बेचने की तैयारी थी। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर सिंचाई विभाग के खंडहर पड़े कार्यालय से चोरी की दो अन्य बाइक भी बरामद की है।

Parvatanchal