शाबाश: डीएसपी बनीं प्रकृति नेगी ने युवाओं को दिए सफलता के मंत्र, नगर में हुआ नागरिक अभिनंदन

शाबाश: डीएसपी बनीं प्रकृति नेगी ने युवाओं को दिए सफलता के मंत्र, नगर में हुआ नागरिक अभिनंदन
Spread the love

उत्तरकाशी। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की परीक्षा में पुलिस उपाधीक्षक पद पर चयनित होकर जनपद का गौरव बढ़ाने वाली प्रकृति नेगी का होटल एसोसिएशन और अनघा फाउंडेशन की ओर से नागरिक अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने उनकी सफलता को युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए कड़ी मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प का संदेश दिया। मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान एवं जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने प्रकृति नेगी को शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। विधायक सुरेश चौहान ने कहा कि उनकी उपलब्धि युवाओं के लिए प्रेरणा है, जबकि जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। होटल एसोसिएशन अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह मटूडा ने भी शॉल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया तथा आयोजन में सहयोग देने वालों का आभार जताया। नगर पालिका अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौहान और अनघा फाउंडेशन के संरक्षक अजय पुरी ने भी सम्मान प्रदान किया। इस दौरान प्रकृति नेगी ने श्री काशी विश्वनाथ गुरुकुलम के 47वें सत्र में बाल सेवकों को संबोधित करते हुए अपने अनुभव साझा किए और निरंतर प्रयासरत रहने का आह्वान किया। समारोह में उनके परिजन माता-पिता, दादा-दादी, भाई-बहनों का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम में जीतवर सिंह नेगी, सावित्री देवी, रविंद्र नेगी, रोशनी देवी, भाजपा नेता सूरतरात नौटियाल, सुभाष कुमाई, प्रेम सिंह पवार, दीपेंद्र पवार, मनोज रावत, पर्यटन अधिकारी कमल किशोर जोशी, ईओ शालिनी चित्रण, नत्थी सिंह रावत, उत्तम गुसांई, राजेंद्र सिंह जमनाल, शंभू पवांर, अमेरिकन पुरी, मनीष राणा, मनीष पंवार व पारस कोटनाला मौजूद रहे।

Parvatanchal