शातिर: यहां बंद घर में चोरों ने बोला धावा, हजारों की नगदी समेत उड़ा ले गए कीमती सामान

शातिर: यहां बंद घर में चोरों ने बोला धावा, हजारों की नगदी समेत उड़ा ले गए कीमती सामान
Spread the love

हल्द्वानी। नगर क्षेत्र पूरी तरह चोरों के हवाले है। चोरों में पुलिस नाम का कोई खौफ नहीं रह गया है। रात के समय पुलिस सो रही है तो चोर जाग कर वारदातें कर रहे हैं।

पूरे शहर में चोरों की दहशत बनी हुई है। लेकिन पुलिस अधिकारियों की कुंभकर्णीय निंद्रा नहीं टूट रही है। अधिकारियों को कुर्सी का मोह नहीं छोड़ रहा हैैै और वह दफ्तर से बाहर निकलने की जहमत नहीं उठा रहे हैं। इस क्रम में चोरों ने एक बंद घर में धावा बोल दिया।

चोर वहां से हजारों की नगदी  लेपटॉपले सहित अन्य सामान ले उड़े हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया है। जानकारी के अनुसार आर के टेंट हाउस फेस- 1,इंद्रा कालोनी कुसुमखेड़ा निवासी मोहन महतोलिया पुत्र देवी दत्त महतोलियां  का मकान है।

30 अगस्त को मोहन किसी कार्य से शहर से बाहर गया था।जब मोहन 9 सितंबर को वापस आया जैसे ही वह घर पहुचा उसने देखा की उसके कमरे का ताला टूटा हुआ है, सामान बिखरा हुआ है। जब मोहन कमरे में दाखिल हुआ उस ने देखा की अलमारी में रखे पचास हजार रुपए एक लेपटॉप सहित अन्य सामान चोर उड़ा ले गए।

पीड़ित ने मामले की सूचना मुखानी थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मौका मुआयना किया और अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी।

Parvatanchal