शातिर दिमाग: तिनके ने रिटायर्ड कर्नल को भी बनाया ठगी का शिकार, 54 लाख की लगा दी चपत
आरोपी और पीड़ित दोनों का रहा है भाजपा से संबंध
देहरादून। जालसाज राकेश उर्फ तिनका के ठगी का कारवां रुकता दिखायी नहीं दे रहा है। इस बार उसने सेवानिवृत्त कर्नल को अपना शिकार बनाते हुए उनसे 54 लाख 50 हजार रुपये ठग लिये। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ननूरखेड़ा तपोवन निवासी सेवानिवृत्त कर्नल सीएम नौटियाल ने रायपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि एकता विहार सहस्त्रधारा रोड पर उनके पास एक भूखंड है जिसको उन्होंने अपने बेटे नीरज नौटियाल के नाम से लिया था। उनका पुत्र आस्ट्रेलिया में रहता है। जमीन की देखरेख का जिम्मा उनके पास है। उन्होंने बताया कि 10 जून को राकेश तिनका उनके आवास पर आया और बताया कि उपरोक्त भूखण्ड की रजिस्ट्री उसके बेटे के नाम पर गैर कानूनी तौर से कुलदीप गोस्वामी ने कर दी थी जबकि उस समय उस भूमि के स्वामी गोल्डन फॉरेस्ट कम्पनी थी। तिनका ने बताया कि बहुत जल्द ही इस भूखंड पर गोल्डन फॉरेस्ट कम्पनी का कब्जा हो जाएगा। यह सुनकर वह आर्श्चयचकित रह गया। जिसके बाद तिनके ने कहा कि उसकी पत्नी 20 वर्षों से पार्षद है, उसके गोल्डन फॉरेस्ट के अधिकारियों से गहरे सम्बन्ध हैं वह उनसे सम्पर्क साधकर इस भूखण्ड को सर्किल रेट पर उसके बेटे के नाम सही रजिस्ट्री करवा देगा और फिर इस भूखण्ड को अच्छे दामों पर बिकवा भी देगा। इस काम के लिए उसने 55 लाख रुपये की मांग की। कर्नल ने बताया कि मैं भाजपा का सव्रिफय सदस्य रहा हूं जिसके तिनका व उसकी पत्नी नीतू भी सदस्य है, जिसके कारण उसने उन पर विश्वास कर लिया। जिसके बाद उन्होने तिनका को समयकृसमय पर नगद व बैंक खाते में डलवा कर 54 लाख 50 हजार रुपये दे दिये। एक माह से अधिक का समय बीतने के बाद तक तिनका ने न तो उनके बेटे के नाम रजिस्ट्री करायी और न ही उनके रुपये वापस किये। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

