शर्मनाक: ग्यारह साल की बालिका से बुजुर्ग दर्ज़ी ने की अश्लील हरकत, पुलिस ने भेजा सलाखों के पीछे

शर्मनाक: ग्यारह साल की बालिका से बुजुर्ग दर्ज़ी ने की अश्लील हरकत, पुलिस ने भेजा सलाखों के पीछे
Spread the love

 

रुद्रपुर। दुकान में बुलाकर कपड़े का नाप लेने के बहाने किशोरी से अश्लील हरकत करने के आरोेपी दर्जी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। मंगलवार को नगर निवासी एक महिला ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में कहा था कि 55 वर्षीय मोहम्मद आलम की दर्जी की दुकान है। 27 सितंबर को उनकी 11 वर्षीय बेटी घर के पास खेल रही थी। इस दौरान आलम ने उनकी बेटी को अपनी दुकान में बुला लिया। आरोप था कि इस बीच कपड़े बनाने के लिए नाप लेने के बहाने से उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा। इसपर उनकी बेटी दुकान से भाग गई। डर की वजह से घर पर कुछ नहीं बताया, लेकिन अपनी चाची से इसका जिक्र किया। इसके बाद उनकी चाची ने घटना की जानकारी दी। वहीं कोतवाल मनोहर सिंह दसौनी ने बताया कि मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सा एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। गुरुवार को पुलिस ने आरोपी को उसकी दुकान के पास से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

Parvatanchal