शर्मनाक: अलग-अलग स्थानों पर नाबालिग समेत दो युवतियों से दुष्कर्म, पॉक्सो की धाराओं में मुकदमे दर्ज

शर्मनाक: अलग-अलग स्थानों पर नाबालिग समेत दो युवतियों से दुष्कर्म, पॉक्सो की धाराओं में मुकदमे दर्ज
Spread the love

 

रुद्रपुर। युवती को कोल्ड ड्रिंक में नशा देकर एक युवक ने दुष्कर्म कर वीडियो बना ली। इसके बाद आरोपी ने युवती को ब्लैकमेल कर कई बार दुष्कर्म किया। पीड़िता के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। किच्छा क्षेत्र के एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर दी। इसमें कहा कि उसकी पुत्री ने उसे बताया कि कासिम, निवासी कब्रिस्तान मोहल्ला किच्छा उसे डेढ़ साल से परेशान कर रहा है। कासिम कुछ दिन पहले उसे बहला-फुसला कर एक होटल में ले गया और उसे कोल्ड ड्रिंक में नशा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने धोखे से उसकी वीडियो बना ली और ब्लैकमेल करते हुए उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। बीती 25 जनवरी को आरोपी एक अन्य व्यक्ति की मदद से उसकी पुत्री को जबरन बाइक पर बैठाकर रुद्रपुर मॉल में ले गया और वहां दुष्कर्म का प्रयास किया। बेटी ने पूरी घटना उसे बताई। उसने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
घर में घुसकर किशोरी से किया दुष्कर्म
दूसरी तरफ एक शादीशुदा युवक ने परिजनों की अनुपस्थिति में घर में घुसकर एक 13 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म किया। किशोरी की मां की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया है। सितारगंज कोतवाली क्षेत्र की निवासी एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बूटा सिंह पुत्र मक्खन सिंह निवासी औदली ने एक फरवरी को उसके घर में घुसकर उसकी 13 वर्षीय पुत्री के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी। आरोपी फरार है। आरोपी शादीशुदा युवक है। उसकी पत्नी उसे छोड़कर अन्यत्र रहने लगी है।

Parvatanchal