अवसाद: कर्मचारी आवास के समीप महिला ने फांसी लगाकर दे दी जान

अवसाद: कर्मचारी आवास के समीप महिला ने फांसी लगाकर दे दी जान
Spread the love

देहरादून। सोमवार को वन विभाग रेंज कार्यालय आशारोड़ी के कर्मचारी आवास के पास में एक महिला द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार, एक सूचना पर थानाध्यक्ष क्लेमेंटटाउन मय फोर्स के जब मौके पर पहुंचे तो पाया कि रेंज कार्यालय परिसर में वन दरोगा रोशन पत्नी अबरार के सरकारी आवास के बाहर निष्प्रयोज्य वाहन पिकअप की रेलिंग पर शबनम पत्नी राशिद द्वारा चुन्नी से फांसी लगाकर आत्महत्या की गयी है। मृतका का शव पिकअप वाहन की रेलिंग पर ही लटका हुआ था।
मौके पर स्थानीय लोगों एवं मृतिका के परिजनों से जानकारी की गई तो पता चला मृतिका अपनी ननद रोशन के साथ में पति व बच्चों सहित सरकारी आवास पर निवास करती थी। उसे टीवी की बीमारी थी, जो कुछ समय से दून अस्पताल में भर्ती थी और कुछ दिन पूर्व ही अस्पताल से घर वापस आई थी। वह कुछ समय से तनाव में थी। मृतका के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है।

Parvatanchal