वनाग्नि: जिला मुख्यालय के निकट जंगलों में देर रात को धधक उठी तेज आग

वनाग्नि: जिला मुख्यालय के निकट जंगलों में देर रात को धधक उठी तेज आग
Spread the love

 

नई टिहरी।  टिहरी में वनाग्नि रुकने का नाम नहीं ले रही है। बीती सोमवार रात को जिला मुख्यालय के पास वन विभाग के क्रू स्टेशन से महज 100 मीटर की दूरी पर बुडोगी के चवालखेत और डांडा नामे तोक के जंगलों में अचानक आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेजी थी कि यह पूरे रिहायशी इलाके के निकट तक पहुंची। किसी तरह वन विभाग, फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। फायर से रात करीब साढ़े 11 बजे इस आग को नियंत्रित किया गया। उन्होंने बताया कि वनाग्नि से जंगल को जरूर नुकसान हुआ है, लेकिन राहत की बात रही कि जानमाल को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। एसडीओ के अनुसार कई बार चेतावनी और जागरूकता कार्यक्रम चलाने के बाद भी लोग वनों में आग लगाने से बाज नहीं आ रहे हैं।
दूसरी ओर,  चंबा-मसूरी फलपट्टी के पर्यटन स्थलों पर प्लास्टिक सहित गंदगी का अंबार लगा हुआ है। जड़ीपानी, ठांगधार, काणाताल के होटलों, रेस्टोरेंटों, कैंप साइट्स और चंबा-मूसरी हाईवे के किनारे जगह-जगह गंदगी पसरी हुई है। स्थानीय लोगों की शिकायत पर मंगलवार को जिला पंचायत ने जड़पानी क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया। इस दौरान वहां से प्लास्टिक रैपर, कोल्ड ड्रिंक्स की बोतलें सहित कई तरह के प्लास्टिक और कूड़ा-करकट हटाया। जिला पंचायत की टीम ने हाईवे से 10 मीटर के आसपास सफाई की। बावजूद इसके नीचे बड़ी मात्रा में कूड़ा-करकट अभी भी जमा है। वन क्षेत्र होने के कारण जिला पंचायत ने नीचे फैले कूड़े-करकट को नहीं हटाया।

Parvatanchal