रेस्क्यू: कार के साथ शक्ति नहर में डूबे युवक रंजीत सिंह पुंडीर का शव चौथे दिन बरामद
विकासनगर(आरएनएस)। चार दिन पूर्व शक्ति नहर में कार डूबने से लापता चालक रजत सिंह पुंडीर का शव शुक्रवार को ढालीपुर इंटेक के पास से बरामद हुआ जबकि गुरुवार को स्थानीय लोगों की मदद से कार को बरादम कर लिया गया था। बीते मंगलवार रात को एक कार अनियंत्रित होकर पुल नंबर एक के पास शक्ति नहर में समा गई थी। पुलिस को स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना दी थी। सूचना के बाद कोतवाली पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, जल पुलिस और स्थानीय लोगों ने संयुक्त रूप से शक्ति नहर में सर्च अभियान शुरू किया। जांच के दौरान पता चला कि डूबने वाली कार को रजत सिंह पुंडीर पुत्र नीरज सिंह पुंडीर, निवासी यमुना कॉलोनी, डाकपत्थर, विकासनगर शक्ति नहर चला रहे थे। पुलिस, एसडीआरएफ,एनडीआरएफ और जल पुलिस लगातार कार और चालक की बरामदी के लिए लगाचार सर्च अभियान चला रही थी। जिसके बाद गुरुवार रात को शक्ति नहर से कार को बरामद कर लिया गया था। लेकिन चालक रजत के बारे में कोई सुराग नहीं नही लग पाया था। लापता चालक की खोजबीन के लिए शुक्रवार को पुलिस और बचाव दलों ने शक्ति नहर में सघन सर्च अभियान चलाया। करीब ग्यारह बजे रजत पुंडीर का शव ढालीपुर इंटेक से बरामद कर लिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई शुरू कर दी है। कोतवाल राजीव रौथाण ने बताया कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

