युवक ने की अज्ञात कारणों से आत्महत्या

युवक ने की अज्ञात कारणों से आत्महत्या
Spread the love

नैनीताल। जिले के रामनगर में एक युवक ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक, रामनगर के चौनपुरी गांव निवासी राजेंद्र (उम्र 26 वर्ष) ने रविवार देर रात अपने ही घर में मौत को गले लगा लिया। परिजनों ने उसे तत्काल सरकारी अस्पताल भी पहुंचाया, लेकिन तब तक उसकी जान जा चुकी थी। युवक की मौत की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। राजेंद्र के परिजनों और रिश्तेदारों में शोक की लहर दौड़ गई है। युवक की मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल जांच शुरू कर दी है। साथ ही डेड बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए भेज दिया है।
रामनगर कोतवाली अरूण सैनी ने बताया कि 26 साल के युवक ने अपने घर पर अज्ञात कारणों के चलते आत्महत्या की है। घटना की सूचना मिलते ही रामनगर पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। जहां सभी आवश्यक जांच प्रक्रिया को पूरा किया गया। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Parvatanchal