मुलाकात: पेरिस ओलंपिक से लौटे उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार भेंट
देहरादून। पेरिस ओलंपिक से लौटे खिलाड़ियों परमजीत सिंह बिष्ट, सूरज सिंह पंवार व अंकिता ध्यानी ने मुख्यमंत्री से उनके आवास पर मुलाकात की।
मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में पेरिस ओलंपिक में प्रतिभाग कर लौटे खिलाड़ियों परमजीत सिंह बिष्ट, सूरज सिंह पंवार एवं अंकिता ध्यानी ने भेंट की। मुख्यमंत्री ने पेरिस ओलंपिक में प्रतिभाग पर तीनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उन्हें सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सूरज सिंह पंवार ने 42 किमी रेस वॉक मिक्स्ड रिले, परमजीत सिंह बिष्ट ने 20 किमी रेस वॉक एवं अंकिता ध्यानी ने 5000 मीटर रेस में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने तीनों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे आगे आने वाली प्रतियोगिताओं में पूरे समर्पण से अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार और प्रदेश की जनता उनके साथ है।

