महाठग: ट्रेडिंग कर लाखों कमाने के झांसे में साइबर ठगों पर लुटा दिए पौन दख लाख रुपए

महाठग: ट्रेडिंग कर लाखों कमाने के झांसे में साइबर ठगों पर लुटा दिए पौन दख लाख रुपए
Spread the love

 

देहरादून। ट्रेडिंग कर लाखों कमाने के झांसे में साइबर ठगों पर एक व्यक्ति ने पौने दस लाख रुपये लुटा दिए। साइबर ठगों की बनाई एप में अपनी लगाई रकम पर पीड़ित को लाखों रुपये का लाभ भी दिखाई दिया। कमाई तो दूर वह अपनी जमा की रकम नहीं निकाल पाए। इसके बाद साइबर ठगी का एहसास होने पर पुलिस को तहरीर दी। तहरीर पर नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। एसओ नेहरू कॉलोनी मोहन सिंह ने बताया कि अनुराग कुंडलिया, निवासी डिफेंस कॉलोनी ने तहरीर देकर बताया कि फेसबुक पर ऑनलाइन ट्रेडिंग का विज्ञापन देखकर वह वाटरफ्रंट ग्लोबल फंड इंस्टीट्यूशनल ट्रेडिंग एकाउंट के व्हाट्सपएप ग्रुप में जुड़ा। वहां उसकी बनाई एप के लिंक में रकम निवेश करने पर ट्रेडिंग में मोटी कमाई का झांसा दिया गया। अनुराग ने झांसे में आकर अलग-अलग ट्रेडिंग फंड में पौने दस लाख रुपये लगाए। इसके बाद पता लगा कि यह साइबर ठगों का ग्रुप है। एसओ मोहन सिंह ने बताया कि अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Parvatanchal