खतरनाक: भारी बारिश से अलकनंदा पूरे उफान पर, सभी घाट जलमग्न,नदी किनारे जाने पर रोक

खतरनाक: भारी बारिश से अलकनंदा पूरे उफान पर, सभी घाट जलमग्न,नदी किनारे जाने पर रोक
Spread the love

रुद्रप्रयाग। लगातार हो रही भारी बारिश के चलते अलकनंदा, मंदाकिनी एवं अन्य सहायक नदियां उफान पर आ गई हैं। रुद्रप्रयाग में अलकनंदा नदी विकराल रूप धारण करके बह रही है। नदी किनारे के सभी स्नान घाट एवं पैदल रास्ते जलमग्न हो गए हैं। अलकनंदा नदी के किनारे जाने पर रोक लगा दी गई है। नदी किनारे रह रहे लोगों को अलर्ट मोड पर रखा गया है।
जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग के बेलनी पुल के नीचे 15 फीट ऊंची शिव मूर्ति भी जल मग्न हो गई है। आसपास के आवासीय भवनों को भी खतरा बना हुआ है। पुलिस की ओर से सभी लोगों को सावधानी बरतने को कहा गया है और नदियों के जलस्तर पर नजर रखने को कहा गया है। रात के समय हो रही तेज बारिश के चलते लोगों के मन में डर पैदा हो गया है। जो स्थिति सावन माह में देखने को मिलती थी, वह स्थिति अभी से देखने को मिल रही है। पिछले एक सप्ताह से हो रही बारिश ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। ग्रामीण इलाकों में कई लिंक मार्ग बाधित होने से लोग परेशान हैं। ग्रामीणों को मवेशियों के लिए चारापत्ती की समस्या बनी हुई है। ग्रामीण लिंक मार्ग बंद होने से लोगों को मीलों का सफर पैदल तय करना पड़ रहा है।

 

Parvatanchal