ब्रेकिंग न्यूज: टिहरी में दो सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी कार, पिता-पुत्र की मौके पर ही दर्दनाक मौत

ब्रेकिंग न्यूज: टिहरी में दो सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी कार, पिता-पुत्र की मौके पर ही दर्दनाक मौत
Spread the love

 

टिहरी (गढ़वाल)। गुरुवार का दिन जिले के एक परिवार के लिए दुःख का पैगाम लेकर आया। इस बदकिस्मत परिवार के दो सदस्यों की असमय मृत्यु हो जाने से पूरे जनपद में शोक की लहर दौड़ पड़ी।
दरअसल, गुरुवार को एक सड़क हादसे में पिता और पुत्र की दुखद मौत हो गई। एसडीआरएफ उत्तराखंड से मिली जानकारी के मुताबिक,गुरुवार को जिला नियंत्रण कक्ष, टिहरी के माध्यम से SDRF टीम को सूचना मिली कि चौकी कुमाल्डा क्षेत्रांतर्गत आनंद चौक के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है, जिसमें रेस्क्यू हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

उक्त सूचना पर पोस्ट सहस्त्रधारा से एसडीआरएफ टीम उप निरीक्षक राजवर सिंह राणा के नेतृत्व में आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
वहां पहुंच कर पता चला कि एक कार (UK 07 AR 3411 वैगनआर) में पिता- पुत्र सवार थे जो मालदेवता से चंबा की ओर जा रहे थे। आनंद चौक के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटनाग्रस्त कार में सवार दोनों व्यक्तियों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई।

SDRF टीम द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर खाई में उतरकर कड़ी मशक्कत के बाद रोप स्ट्रेचर के माध्यम से खाई से मुख्य मार्ग तक लाकर दोनों के शवों को जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया। मृतकों के नाम मूसा सिंह पुत्र नैन सिंह, उम्र 57 वर्ष तथा मनवीर सिंह पुत्र मूसा सिंह, उम्र 27 वर्ष, दोनों निवासी जड़दार गांव चंबा, टिहरी (गढ़वाल) बताए गए हैं।

Parvatanchal