बड़ी खबर: यूपी के अभियुक्त की हत्या कर लैंसडाउन थाने की सीमा में गहरी खाई में फेंक दिया शव

बड़ी खबर: यूपी के अभियुक्त की हत्या कर लैंसडाउन थाने की सीमा में गहरी खाई में फेंक दिया शव
Spread the love

 

राजेन्द्र शिवाली
कोटद्वार। मुरादाबाद थाना कटघर से उप निरीक्षक बृजेश कुमार ने थाना लैंसडाउन को सूचना दी कि थाना कटघर में पंजीकृत आपराधिक मुकदमे से संबंधित अभियुक्त जनपद प्रतापगढ़ निवासी अजय कुमार पुत्र भोलानाथ की हत्या संदिग्ध अभियुक्त मोहल्ला बस स्टैंड, ब्लाॅक कालोनी, कस्बा व थाना नहटौर, जिला बिजनौर निवासी अनमोल पुत्र अजय कुमार ने अपने अन्य साथी के साथ मिलकर कर शव को गढ़वाल के ग्राम विलासु, थाना लैंसडाउन जनपद पौड़ी गढ़वाल की सीमा क्षेत्र में गहरी खाई में फेंक दिया है।

सूचना पर लैंसडाउन पुलिस, एसडीआरएफ एवं उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा शव को अथक प्रयासों के बाद गहरी खाई से निकाला गया। जंगल में कुछ समय पूर्व वनाग्नि की घटना के कारण शव जला हुआ मिला। उक्त प्रकरण में पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Parvatanchal