बड़ी खबर: छात्र पर उसी के सहपाठी ने कर दिया चाकू से जानलेवा हमला, पीड़ित की हालत नाजुक

बड़ी खबर: छात्र पर उसी के सहपाठी ने कर दिया चाकू से जानलेवा हमला, पीड़ित की हालत नाजुक
Spread the love

 

देहरादून। एमबीबीएस के छात्र पर सहपाठी ने चाकू से जानलेवा हमला कर उसको गम्भीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, खन्ना नगर ज्वालापुर हरिद्वार निवासी संजय पंत ने प्रेमनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराते हुए कहा कि उसका पुत्र आदित्य पंत गौतम बुद्ध चिकित्सा महाविद्यालय झाझरा (चकराता रोड ) देहरादून में एमबीबीएस तीसरे वर्ष का छात्र है, जो कॉलेज कैपस में बने हॉस्टल में रहता है। बीते 28 अगस्त को कुलदीप गंगवार पुत्र हेमराज गंगवार नाम के लड़के ने जो कि इसी कॉलेज से एमबीबीएस तीसरे वर्ष का छात्र है तथा हॉस्टल में रहता है, उसके पुत्र पर उसके कमरे में घुसकर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे उसकी आंतें, लिवर और पेरीटोनियम छतिग्रस्त हो गए हैं। कॉलेज के चिकित्सकों को उसका मेजर ऑपरेशन करना पड़ा है। उसके पुत्र की हालत बहुत ज्यादा नाजुक बनी हुई है। उसे कॉलेज कैंपस में बने सुभारती हॉस्पिटल में ही आईसीयू में रखा गया है। छात्र कुलदीप गंगवार पुत्र हेमराज गंगवार उसके पुत्र पर जानलेवा हमला करने के पश्चात से फरार है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

Parvatanchal