बड़ी खबर: कांग्रेस प्रदेश नेतृत्व ने की राजेंद्र भंडारी की विधान सभा सदस्यता रद्द करने की मांग

बड़ी खबर: कांग्रेस प्रदेश नेतृत्व ने की राजेंद्र भंडारी की विधान सभा सदस्यता रद्द करने की मांग
Spread the love

 

प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने विधानसभा अध्यक्ष को लिखा पत्र

देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष संगठन/प्रशासन मथुरा दत्त जोशी ने बताया है कि कांग्रेस ने बद्रीनाथ के पार्टी विधायक राजेन्द्र भण्डारी द्वारा दल-बदल कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण किये जाने का संज्ञान लिया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने दल-बदल कानून के अन्तर्गत विधायक राजेन्द्र भण्डारी की विधानसभा सदस्यता रद्द किये जाने हेतु विधानसभा अध्यक्ष को पत्र प्रेषित कर दिया है। पत्र की प्रति संलग्न है।

Parvatanchal