बड़ी खबर: उत्तराखंड कैडर के आईएएस अमित सिंह नेगी पीएमओ में सभालेंगे अपर सचिव की जिम्मेदारी

बड़ी खबर: उत्तराखंड कैडर के आईएएस अमित सिंह नेगी पीएमओ में सभालेंगे अपर सचिव की जिम्मेदारी
Spread the love

 

देहरादून। उत्तराखंड कैडर के आईएएस अधिकारी अमित नेगी को प्रधानमंत्री कार्यालय में अपर सचिव के तौर पर जिम्मेदारी दी गई है। अमित नेगी 1999 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और उत्तराखंड में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों को संभाल चुके हैं। उत्तराखंड में वह लंबे समय से वित्त विभाग की भी जिम्मेदारी देख रहे थे और अब उन्हें प्रधानमंत्री कार्यालय में अपर सचिव के तौर पर नियुक्त किया गया है। हाल ही में आईएएस अधिकारी अमित नेगी का राज्य में प्रमुख सचिव के पद पर प्रमोशन हुआ था। केंद्र में भी उनका ज्वाइंट सेक्रेटरी से अपर सचिव के तौर पर इंपैनल हुआ था।  अमित नेगी उत्तराखंड से केंद्र में व्यय विभाग के ज्वाइंट सेक्रेटरी के तौर पर प्रतिनियुक्ति पर गए थे। कैबिनेट की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने मंगलवार देर शाम को आईएएस अधिकारियों की जिम्मेदारी से जुड़ा आदेश जारी किया था, जिसमें चौदह अधिकारियों को अपर सचिव स्तर पर नए कार्यभार दिए गए हैं।

Parvatanchal