फरेब़: देहरादून की युवती पर ब्लैकमेलिंग का आरोप, युवक ने दर्ज़ कराया मुकदमा, पुलिस ने शुरू की जांच
हरिद्वार। एक युवक ने देहरादून की युवती पर दोस्ती करके ब्लैकमेलकरने का आरोप लगाकर शिकायत दर्ज कराई है। कनखल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सर्वप्रिय विहार निवासी हिमांशु सेमवाल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह नोएडा में एक कंपनी में कार्यरत है। अप्रैल 2022 में एक ऑनलाइन डेटिंग एप पर उसकी मुलाकात समीना खान निवासी देहरादून से हुई थी। बातचीत होने पर समीना ने दिल्ली आकर उससे मुलाकात की थी। उसके बाद वह उसके काफी नजदीक आ गई। आरोप है कि कि मना करने के बावजूद भी मुलाकात करने पहुंचती रही और उसे डरा धमकाकर नजदीकी बढ़ाती रही। आरोप है कि उसे ब्लैकमेल कर रुपये मांगे जाने लगे। विरोध करने पर झूठे मुकदमे में फंसा देने की धमकी दी गई। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई कर आरोपी से बचाने की गुहार लगाई है।
किशोरी लापता, युवक पर अपहरण का आरोप
एक अन्य मामले में सिडकुल से एक किशोरी के संदिग्ध हालात में लापता हो जाने का मुकदमा दर्ज किया गया है। परिजन की शिकायत पर पुलिस ने एक युवक के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। सिडकुल थाने में मुकदमा दर्ज कराते हुए क्षेत्र के रावली महदूद निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी 15 वर्षीय बहन 22 मार्च को घर का सामान लाने के लिए निकली थी लेकिन वापस लौटकर नहीं आई। बहन के वापस न लौटने पर मोबाइल फोन चेक करने पर पता चला कि हिमांशु निवासी ग्राम पिरचिरा गोटीया थाना खुदागंज जिला शहाजहांपुर उससे अक्सर बातचीत करता था। आरोप है कि युवक उसकी बहन को बहला-फुसलाकर ले गया है। एसओ मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म
दूसरी ओर, चंद्राचार्य चौक क्षेत्र के एक सैलून में कार्यरत एक युवती ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाकर कोतवाली ज्वालापुर में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। श्यामपुर क्षेत्र की एक युवती पिछले कई साल से एक सैलून में कार्यरत है। पुलिस को दी गई शिकायत में युवती ने बताया कि उसकी मुलाकात दिसंबर 2022 में अतुल मिश्रा पुत्र सर्वेश कुमार मिश्रा, निवासी, नेवादा मसूरपुर जिला सीतापुर यूपी से हुई थी। आरोप है कि धीरे-धीरे नजदीकी बढ़ाकर युवक ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। भरोसा दिलाया कि वह उसके साथ शादी कर लेगा। आरोप है कि तब से युवक लगातार उसके साथ शारीरीक संबंध बनाता रहा। अब शादी करने से इंकार कर रहा है।

