हादसा: यहां मॉल के बार में लग गई आग, दमकल विभाग ने मशक्कत के बाद पाया काबू

हादसा: यहां मॉल के बार में लग गई आग, दमकल विभाग ने मशक्कत के बाद पाया काबू
Spread the love

हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार के पेंटागन मॉल के कैप्टन बार में भीषण आग लग गई। आग लगने का कारणों का पता नहीं चल पाया है। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर मौजूद है। दमकल विभाग की 3 गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया है। फायर विभाग के अधिकारी नरेंद्र सिंह कुंवर ने जानकारी देते हुए बताया कि आग लगने की सूचना प्राप्त होते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। जहां घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Parvatanchal