न्यूज अपडेट: सड़क हादसे में घायल एसडीएम संगीता कनौजिया की हालत चिंताजनक
एम्स में रखा गया है लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर
ऋषिकेश। एम्स अस्पताल में भर्ती लक्सर एसडीएम संगीता कन्नौजिया की हालात चिंताजनक बनी हुई है। एम्स के जनसंपर्क अधिकारी हरीश मोहन थपलियाल ने बताया कि उन्हें अब भी लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया है। उनके उपचार में जुटे चिकित्सकों के अनुसार उनका बीपी लगातार गिर रहा है, रक्तचाप को बनाए रखने के लिए दवाएं दी जा रही हैं, साथ ही उनके फेफड़ों में इन्फेक्शन भी पाया गया है। विभिन्न विभागों के चिकित्सक उनके स्वास्थ्य पर नजर रखे हुए हैं।

