नोटिस: पूर्व सीएम हरीश रावत को सीबीआई ने अस्पताल में थमाया समन

नोटिस: पूर्व सीएम हरीश रावत को सीबीआई ने अस्पताल में थमाया समन
Spread the love

देहरादून। सड़क दुर्घटना के बाद से जोलीग्रांट अस्पताल में भर्ती पूर्व सीएम हरीश रावत को सीबीआई ने अस्पताल में नोटिस थमाया दिया है। पूर्व कैबिनेट मंत्री डा. हरक सिंह रावत, कांग्रेस विधायक मदन बिष्ट और निर्दलीय विधायक उमेश कुमार को भी सीबीआई ने नोटिस दिया है।

 

पूर्व सीएम हरीश रावत बने सोशल मीडिया में इस सम्बंध में जानकारी साझा की है। रावत ने कहा है कि आज जौलीग्रांट हॉस्पिटल में मेरे स्वास्थ्य की जानकारी लेने के लिए एक बड़ी महत्वपूर्ण संस्था भी आई, #CBI के दोस्त आये और उन्होंने मुझे एक #नोटिस सर्व किया, तो मुझे बड़ा ताज्जुब हुआ। मैंने कहा जिस दिन हॉस्पिटल में लोग स्वास्थ्य का हाल-चाल पूछने आ रहे हैं तो सीबीआई को लगा होगा फिर कहीं कि मुझसे, देश की अखंडता, एकता, सुरक्षा और लोकतंत्र को कुछ ज्यादा खतरा है, इसलिये हॉस्पिटल में ही उन्होंने मुझे नोटिस सर्वे किया है, वाह CBI !!
#

विदित हो कि वर्ष 2016 स्टिंग प्रकरण मामले को लेकर सीबीआई भी जॉलीग्रांट हॉस्पिटल पहुंची।दरअसल हरीश रावत के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार के दौरान विधायकों की खरीद फरोख्त को लेकर तत्कालीन मुख्यमंत्री हरीश रावत का एक स्टिंग सामने आया था। हालांकि इस दौरान हरक सिंह रावत समेत कांग्रेस के कई नेता बीजेपी में चले गए थे। विधायकों को कांग्रेस में बनाए रखने के लिए हरीश रावत से डीलिंग का वीडियो सामने आया था।

 

Parvatanchal