धोखाधड़ी: बीएसएफ की महिला जवान के बैंक से निकाल लिए 9 लाख, पुलिस ने शुरू की जांच

धोखाधड़ी: बीएसएफ की महिला जवान के बैंक से निकाल लिए 9 लाख, पुलिस ने शुरू की जांच
Spread the love

रुड़की। साइबर ठग ने बीएसएफ की महिला जवान के बैंक खाते से धोखाधड़ी से 9 लाख रुपये निकाल लिए। पीड़िता के भाई ने पुलिस को तहरीर दी है। साथ ही साइबर क्राइम पोर्टल पर भी रिपोर्ट की गई है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। झबीरण गांव निवासी आशु कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी बहन काजल सिंह वर्तमान में बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (बीएसएफ) में कश्मीर में तैनात हैं। उनका पंजाब नेशनल बैंक की मंगलौर शाखा में खाता है। 13 जनवरी को साइबर फ्रॉड ने उनके खाते से नौ लाख रुपये निकाल लिए। उन्हें जानकारी मिलते ही उनके द्वारा इसकी साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज की गई थी। पीड़ित ने तहरीर में पुलिस से अनुरोध किया गया है कि मामले की जांच की जाए और पैसे वापस दिलवाने में मदद की जाए। इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

व्हाट्सएप संदेश खोलते ही खाते से उड़े 1.82 लाख
दूसरी ओर, रुड़की निवासी एक विवाहिता के साथ व्हाट्सऐप के जरिए ऑनलाइन ठगी हो गई। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि व्हाट्सऐप पर आए एक संदेश को खोल/:ने के कुछ ही देर बाद उसके बैंक खाते से 1 लाख 82 हजार रुपये की रकम गायब हो गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तनु ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया कि जुलाई 2025 में उसके मोबाइल फोन पर व्हाट्सऐप के माध्यम से एक संदेश आया था। जब उसने उस संदेश को खोलकर देखा, तो कुछ समय बाद ही उसके बैंक खाते से 1.82 लाख रुपये की धनराशि कट गई। खाते से पैसे निकलने की जानकारी मिलते ही पीड़िता के होश उड़ गए। इसके बाद उसने अपने परिजनों और आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी। पीड़िता ने ऑनलाइन पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई और बाद में थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। तहरीर में उसने अज्ञात साइबर ठगों द्वारा ऑनलाइन ठगी किए जाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर ऑनलाइन ठगी से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। उपनिरीक्षक पुनीत दनोशी ने बताया कि तहरीर के आधार पर ऑनलाइन ठगी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Parvatanchal