शर्मनाक: देर रात चंडीगढ़ की युवती से दून में दुष्कर्म,आरोपी गिरफ्तार
देहरादून। देर रात चंडीगढ़ से देहरादून आयी एक युवती से टैक्सी चालक ने दुष्कर्म किया। युवती चंडीगढ़ से अपने दोस्त का जन्मदिन मनाने के लिए आई थी और बृहस्पविार देर रात शिमला बाईपास के पास वह एक टैक्सी में बैठी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार एक युवती चंडीगढ से अपने दोस्त का जन्मदिन मनाने उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून आई थी। बताया जा रहा है कि उसके दोस्त ने उसे शिमला बाईपास पर छोड़ा, जहाँ से उसे एक कार चालक द्वारा लिफ्ट दी गई और बताया कि वो आईएसबीटी जा रहा है, और उसे भी आईएसबीटी छोड़ देगा । जिस पर वह कार चालक की बातों में आकर कार में बैठ गई। जैसे ही वे आईएसबीटी पहुंचे तो युवती ने कार चालक से गाडी रोकने को कहा। ड्राइवर ने उसे धमकाते हुए चुपचाप बैठने को कहा और कार के शीशे बंद करते हुए गाडी के दरवाजे लॉक कर दिये। उसके बाद वह उसे जबरदस्ती आशारोडी से आगे जंगल में ले गया, जहां उसके द्वारा गाडी में ही युवती के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया गया तथा उसका बैग जिसमें पैसे व अन्य सामान था लूट लिया। धमकी देते हुए उसे वहीं जंगल में छोडकर भाग गया। घटना से वह काफी डर गयी थी तथा डर के कारण रात भर वहीं जंगल में ही छिपी रही। सुबह होने पर वह किसी तरह आईएसबीटी तक पहुंची तथा अपने दोस्त के बारे में जानकारी करते हुए उससे मिलकर उसे सारी बातें बतायी। इसके बाद दोनों ने थाने पहुंचकर शिकायत की। शिकायत मिलते ही पुलिस हकरत में आ गयी और आरोपी टैक्सी चालक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ संबधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी गयी है।

