दु़खद: महिला ने बारिश से बचने को लिया पहाड़ी का सहारा, भूस्खलन से दबकर हो गयी मौत

दु़खद: महिला ने बारिश से बचने को लिया पहाड़ी का सहारा, भूस्खलन से दबकर हो गयी मौत
Spread the love

 

पिथौरागढ़। नाचनी के राया गांव में भूस्खलन से एक महिला की पत्थरों की चपेट में आने से मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक हरूली देवी (47) घर के समीप ही बकरियों को चुगाने गई थी। इस बीच बारिश शुरू हो गई। महिला बारिश से बचने को गुफानुमा एक पहाड़ी के नीचे खड़ी हो गई। एकाएक भूस्खलन होने से भारी मात्रा में पत्थर और मलबा महिला के ऊपर गिर गए। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। करीब छह घंटे की मशक्कत के बाद पत्थर-मलबा हटाया गया। महिला मृत अवस्था में पाई गई। महिला की एकाएक मौत से गांव में शोक की लहर है।

Parvatanchal