दुस्साहस: राष्ट्रपति की ड्यूटी में व्यस्त थी पुलिस, बदमाशों ने लूट ली ज्वेलरी शॉप

दुस्साहस: राष्ट्रपति की ड्यूटी में व्यस्त थी पुलिस, बदमाशों ने लूट ली ज्वेलरी शॉप
Spread the love

देहरादून। त्योहारी सीजन में वीवीआइपी ड्यूटी के बीच बदमाशों ने पुलिस को बड़ी चुनौती दी है। कोतवाली थाना इलाके के राजपुर रोड पर बने रिलायंस ज्वैलर्स में घुसे बदमाशों ने बंदूक के दम पर लाखों का सोना लूटा और फरार हो गए।

दरअसल बदमाशों ने बहुत ही प्लानिंग के साथ काम किया बदमाशों को बहुत भली भांति पता था कि पुलिस की व्यस्तता वीवीआईपी ड्यूटी में है।

इसे बदमाशों का दुस्साहस ही कहेंगे कि सेंट जोसेफ के सामने राजपुर रोड पर इतनी बड़ी घटना को अंजाम दिया है। पुलिस की अलग अलग टीम मामले के खुलासे में जुट गई है।

एक बदमाश के हाथ में हेलमेट भी था। पुलिस फिलहाल शोरूम स्टाफ से भी पूछताछ में जुट गई है। घटना सुबह 10:30 बजे की बताई जा रही है।

हालांकि लूट में कितना सामान गया है इसका आंकलन नहीं हो पाया है। जानकारी के मुताबिक लूट के बाद बदमाशो ने सारा सामान अपने द्वारा लाई गई कार में ही शो रूम के स्टाफ से रखवाया भी है। जानकारी के मुताबिक बदमाश पूरा शो रूम खाली कर ले गए है।

Parvatanchal