दुस्साहस: युवती ने पड़ोसी पर लगाया कमरे में घुसकर छेड़छाड़ करने का आरोप
रुड़की। देर रात पड़ोसन के घर में पड़ोसी घुस गया। शोर मचाने पर पड़ोसन की मां उठी तो पड़ोसी धक्का मुक्के देकर वहां से फरार हो गया। उधर, पड़ोसी ने पड़ोसन के परिवार पर मारपीट का आरोप लगाया है। जबकि पड़ोसन के परिवार के तीन लोगों ने शुक्रवार दोपहर पुलिस को तहरीर दी है। रुड़की कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि गुरुवार देर रात पुत्री अपने कमरे में अकेली थी। जबकि घर की एक महिला बगल वाले कमरे में थी। इसी दौरान पुत्री के कमरे में पड़ोसी घुस गया। पुत्री को कमरे से बाहर ले जाकर छेड़छाड़ की। तभी पुत्री की मां उठ गई और पड़ोसी का विरोध किया। पड़ोसी अपने एक अन्य साथी के साथ था, जो घर पर नजर रख रहा था। इस बीच विरोध बढ़ने पर पड़ोसी ने परिवार की महिला से मारपीट कर उसे घायल कर दिया। शोर शराबा होने पर परिवार के अन्य लोग भी मौके पर पहुंचे। पीड़ित परिवार के मुताबिक पड़ोसी खुद के बचाव में ही परिवार पर मारपीट के आरोप लगा रहा है। शुक्रवार दोपहर पीड़ित परिवार के तीन सदस्य तहरीर लेकर कोतवाली पहुंचे थे। इंस्पेक्टर नरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि पड़ोसी की ओर से युवती के साथ छेड़छाड़ और एक महिला से मारपीट की शिकायत मिली है। जांच पड़ताल की जा रही है।

