दुस्साहस: डर में जी रही दुष्कर्म पीड़िता, आरोपी बना रहे समझौता करने का दबाव

दुस्साहस: डर में जी रही दुष्कर्म पीड़िता, आरोपी बना रहे समझौता करने का दबाव
Spread the love

 

हरिद्वार। दुष्कर्म पीड़िता व उसकी मां को आरोपितों से धमकियां मिल रही हैं। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उस पर समझौते का दबाव बनाया जा रहा है। मुकदमा वापस न लेने दुष्कर्म कर गोली से उड़ा देने की धमकी दी जा रही है। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
कनखल क्षेत्र की एक युवती ने पड़ोस में रहने वाले गोपाल व जोनू के खिलाफ करीब डेढ़ साल पहले दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि आरोपित और उनके स्वजन फैसला करने का दबाव बना रहे हैं। दुष्कर्म कर गोली मारने की धमकी दे रहे हैं। आरोप है कि होली के दौरान उसके साथ मारपीट की गई और दो मई को जोनू के पिता रणजीत ने उनके घर घुसकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी। उन्होंने धमकी दी कि यदि फैसला नहीं किया तो उनकी भी गोली मारकर हत्या कर दी जाएगी। इंस्पेक्टर कनखल मुकेश चौहान ने बताया कि इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Parvatanchal