दुखद हादसा: देर रात्रि बेकाबू होकर खाई में जा गिरा बोलेरो वाहन; चार लोगों की मौत 

दुखद हादसा: देर रात्रि बेकाबू होकर खाई में जा गिरा बोलेरो वाहन; चार लोगों की मौत 
Spread the love
पुलिस, एसडीआरएफ एवं डीडीआरएफ ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन
कुंवर महिपाल सिंह 
रुद्रप्रयाग। सोमवार की देर रात्रि बांसवाड़ा–मोहनखाल मोटर मार्ग पर पोखरी क्षेत्र से रांसी की ओर जा रहा एक बोलेरो वाहन (पंजीकरण संख्या UK 13 TA 1013) दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में जा गिरा। यह अत्यन्त दुर्भाग्यपूर्ण एवं दुःखद घटना है।
उक्त दुर्घटना के सम्बन्ध में रात्रि लगभग 10:00 बजे डायल 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि भटवाड़ी-कण्डारा, अगस्त्यमुनि क्षेत्र में एक वाहन खाई में गिर गया है। वाहन में लगभग 09-10 व्यक्तियों के सवार होने की सूचना प्राप्त हुई।
सूचना प्राप्त होते ही कोतवाली अगस्त्यमुनि पुलिस, एसडीआरएफ एवं डीडीआरएफ की टीमों तथा 108 एम्बुलेंस को तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। सीओ रुद्रप्रयाग सहित पुलिस एवं बचाव दलों द्वारा मौके पर पहुंचकर तत्काल राहत एवं बचाव कार्य प्रारम्भ किया गया।
रात भर चले रेस्क्यू अभियान के दौरान दुर्घटनाग्रस्त वाहन में सवार व्यक्तियों को खाई से बाहर निकाला गया। इस दुर्घटना में 04 व्यक्तियों की मृत्यु हो गई, जबकि 06 व्यक्ति घायल हुए हैं। घायलों को तत्काल उपचार हेतु अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें से 02 घायलों को सामान्य चोटें आई हैं, जबकि 04 घायलों को प्राथमिक उपचार के उपरान्त हायर सेंटर रेफर किया गया है।
घायलों का विवरण—
1. उम्मेद सिंह राणा पुत्र चंद्र सिंह राणा, उम्र 52 वर्ष, निवासी ग्राम रांसी, कोतवाली ऊखीमठ, जनपद रुद्रप्रयाग।
2. राजेंद्र सिंह राणा पुत्र चंद्र सिंह रो, उम्र 56 वर्ष, निवासी ग्राम रांसी, कोतवाली ऊखीमठ, जनपद रुद्रप्रयाग।
हायर सेंटर रेफर श्रीनगर  (04)
3. लविश राणा पुत्र दिलीप सिंह राणा, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम रांसी, कोतवाली ऊखीमठ, जनपद रुद्रप्रयाग।
4. कु. वंशिका पुत्री आशीष रावत, उम्र 08 वर्ष, निवासी ग्राम कांथा, कोतवाली ऊखीमठ, जनपद रुद्रप्रयाग।
5. श्रीमती उर्मिला देवी राणा पत्नी भरत सिंह राणा, उम्र 33 वर्ष, निवासी ग्राम चिलौंड, कोतवाली गुप्तकाशी, जनपद रुद्रप्रयाग।
6. श्रीमती पूजा रावत पत्नी आशीष रावत, उम्र 34 वर्ष, निवासी ग्राम कांथा, कोतवाली ऊखीमठ, जनपद रुद्रप्रयाग।
मृतकों का विवरण—
1. कुंवर सिंह पुत्र बच्चन सिंह, उम्र 60 वर्ष, निवासी ग्राम रांसी, ऊखीमठ, जनपद रुद्रप्रयाग।
2. मदन सिंह पुत्र मोहन सिंह, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम रांसी, ऊखीमठ, जनपद रुद्रप्रयाग।
3. सूरत सिंह पुत्र भीम सिंह, उम्र 42 वर्ष, निवासी ग्राम देड़ा, ऊखीमठ, जनपद रुद्रप्रयाग।
4. बलवीर सिंह पुत्र बिहारी सिंह, उम्र 70 वर्ष, निवासी ग्राम दादा गैड़ बस्ती, रांसी, ऊखीमठ, जनपद रुद्रप्रयाग।
पुलिस, एसडीआरएफ एवं डीडीआरएफ की टीमों द्वारा आपसी समन्वय के साथ राहत एवं बचाव कार्य किया गया। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
 केदारनाथ के पूर्व विधायक मनोज रावत ने भी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य में सहयोग दिया। उन्होंने दुर्घटना में जान गंवाने वाले व्यक्तियों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं। रावत ने घायलों के लिए भी शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

Parvatanchal