दुखद: चीला नहर में नहाते वक्त डूब गए दिल्ली के दो पर्यटक, एक को बचाया गया दूसरे की तलाश जारी

दुखद: चीला नहर में नहाते वक्त डूब गए दिल्ली के दो पर्यटक, एक को बचाया गया दूसरे की तलाश जारी
Spread the love

देहरादून। लक्ष्मणझूला थाना क्षेत्र अंतर्गत चीला शक्ति नहर में कौड़िया पुल के पास दिल्ली के पांच पर्यटक नहाने उतर गए। गहराई और बहाव का अंदाजा नहीं होने की वजह से दो पर्यटक नहर में बह गए। शोर मचने पर एक दुकानदार ने एक पर्यटक को डूबने से बचा लिया, लेकिन दूसरा पर्यटक शायद इतना ख़ुशनसीब नहीं था और देखते ही देखते वह गहरे पानी में बहकर लापता हो गया, जिस की तलाश जारी है।
जानकारी के अनुसार, सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। जानकारी लेने के बाद नहर में राफ्ट की सहायता से सर्च ऑपरेशन चलाना शुरू किया। फिलहाल नहर में बहने वाले पर्यटक का कुछ पता नहीं चला है। एसडीआरएफ लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है। एसडीआरएफ के इंस्पेक्टर कविंद्र सिंह सजवाण ने बताया कि नहर में बहने वाले पर्यटक की पहचान 24 वर्षीय मयंक, निवासी दिल्ली के रूप में हुई है, जबकि दुकानदार ने जिस पर्यटक को बचाया है,  उसका नाम दिल्ली निवासी अखिलेश है। घटना की जानकारी परिजनों को दे दी गई है।

Parvatanchal