दुखद: अलग अलग सड़क हादसों में दो लोगों की दर्दनाक मौत, तीन लोग घायल
उत्तरकाशी। पहाड़ों में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन लोगों की जान पर भारी पड़ रहे इन सड़क हादसों की कड़ी में ताजा घटना उत्तरकाशी जनपद की है, जहां दो अलग अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। साथ ही तीन लोग घायल भी हो गए। घायलों को अस्पताल में भिजवाया गया है।
जानकारी के अनुसार, पहला हादसा नगाण गांव मोटर मार्ग पर हुआ जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई जकि तीन घायल हो गए। दूसरी दुर्घटना पुरोला के गडोली-बनाल मोटर मार्ग पर बुधवार की रात हुई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, नगाण गांव मोटर मार्ग पर आज गुरुवार सुबह एक मैक्स दुर्घटनाग्रस्त हुई है, जिसमें एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हुई है और तीन लोग घायल हो गए हैं। वहीं, पुरोला के गडोली-बनाल मोटर मार्ग पर बुधवार की रात को भसनु जंगल के पास एक यूटीलिटी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हुई है, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान खलाड़ी गांव के प्रमोद रावत के रूप में हुई है।

