दुखद: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, एक युवक की मौत, दूसरा अस्पताल में भर्ती
उत्तरकाशी। खालसी रोड पर शुक्रवार शाम एक कार अनियंत्रित होकर करीब दो सौ मीटर खाई में जा गिरी। घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। साथ ही दूसरा युवक घायल हुआ है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस सहित राजस्व पुलिस ने घायल को खाई से बाहर निकालकर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिन्यालीसौड़ पहुंचाया। दूसरी ओर मृतक के शव का खाई से बाहर निकाला जा रहा है।
तहसीलदार धीरेंद्र कुमांई ने बताया कि शुक्रवार शाम खालसी निवासी सूरज(24) पुत्र श्याम सिंह और सुमन पंवार(25) पुत्र चंदर सिंह अपनी कार की धुलाई कर मंडरसगाड़ से वापस जा रहे थे। इस दौरान उनकी कार अनियंत्रित होकर करीब दो सौ मीटर खाई में जा गिरी। सूचना मिलने पर स्थानीय ग्रामीण सहित राजस्व पुलिस सहित पुलिस मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना में घायल सुमन पंवार को खाई से बाहर निकालकर उपचार के लिए सीएचसी चिन्यालीसौड़ पहुंचाया। वहां पर उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। दूसरी ओर सूरज की मौके पर ही मौत हो गई। उसके शव को खाई से बाहर निकाला जा रहा है।

